Home India City News घर में अकेली महिला से बंदूक की नोंक पर गैंगरेप

घर में अकेली महिला से बंदूक की नोंक पर गैंगरेप

0
घर में अकेली महिला से बंदूक की नोंक पर गैंगरेप
woman gangraped by 3 in south 24 parganas
woman gangraped by 3 in south 24 parganas

कोलकाता। उत्तर 24 परगना जिले के सासन में तीन अपराधियों ने बंदूक का डर दिखा कर एक महिला के साथ गैंग रेप किया। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त खबरों के अनुसार गत रात पीडित महिला का पति घर पर नहीं था और वह अपने साढे तीन साल के बच्चे के साथ घर में अकेली थी।

पीडिता का आरोप है कि देर रात तीन अपराधी जबरन उसके घर में घुस आये। उनके चेहरे ढके हुए थे। अपराधियों ने महिला के बच्चे के सिर पर बंदूक रख कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

गुरूवार सुबह महिला ने सासन थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है। इधर छानबीन में पुलिस को पता चला है कि आरोपी महिला के पति के पूर्व परिचित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here