Home Delhi शादी के बंधन में बंधे योगेश्वर, हरियाणा के मुख्यमंत्री ने दिया अनोखा तोहफा

शादी के बंधन में बंधे योगेश्वर, हरियाणा के मुख्यमंत्री ने दिया अनोखा तोहफा

0
शादी के बंधन में बंधे योगेश्वर, हरियाणा के मुख्यमंत्री ने दिया अनोखा तोहफा
Yogeshwar dutt tied the knot
Yogeshwar dutt tied the knot

नई दिल्ली। ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त कांग्रेसी नेता जयभगवान शर्मा की बेटी शीतल शर्मा के साथ विवाह बंधन में बंध गए।

दिल्ली के अलीपुर स्थित द जेहान गार्डन में शादी की सारी रस्में हुईं। शादी में भाजपा, कांग्रेस और ‘आप’ के नेताओं समेत कई खिलाड़ी भी शामिल हुए और नए-नवेले जोड़े को आने वाली जिंदगी के लिए शुभकामनाएं और आशीष दिया।

शादी में आशीर्वाद देने पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने योगेश्वर दत्त को एक अनोखा तोहफा दिया। मुख्यमंत्री ने उनकी शादी में उनके गांव के विकास के लिए 10 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री के इस तोहफे की रकम से गांव के विकास के लिए काम किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि योगेश्वर ने पूरी दुनिया में गांव का नाम रौशन किया है| इसलिए आज के दिन मैं गांव की सभी मांगों को पूरा करने का वादा करता हूं।

गांव में पीने का पानी, खेत के लिए नहरी पानी, पक्की सड़कें जैसी तमाम जरूरत की चीजों पर काम किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री ने 10 करोड़ के बजट का ऐलान किया है।

मुख्यमंत्री ने गांव में राजकीय कॉलेज भी खोले जाने का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर 20 किलोमीटर पर एक राजकीय कॉलेज खोला जाएगा।