Home Breaking भाभी से छेड़खानी का विरोध करने पर देवर की हत्या

भाभी से छेड़खानी का विरोध करने पर देवर की हत्या

0
भाभी से छेड़खानी का विरोध करने पर देवर की हत्या
youth hacked to death at malda for protesting molestation
youth hacked to death at malda for protesting molestation

मालदा। शादी समारोह में भाभी के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर देवर को बदमाशों के हाथों अपनी जान देनी पड़ी।

मालदा शहर के 27 नंबर वार्ड के कुलद्वीप मिश्र कॉलोनी में रविवार देर रात इस घटना के बाद इलाके में मातम पसरा है। पुलिस ने बताया कि मृतक की शिनाख्त अर्जुन दास (22) के रूप में की गई है।

घटना के बाद उत्तेजित लोगों ने आरोपियों के घरों में तोड़फोड़ करते हुए आग के हवाले कर दिया।

मृतक के पिता वैद्यनाथ दास ने आरोपी झाटन चौधरी, सिकनंदर चौधरी, मुकंदार चौधरी, भरत मंडल एवं छोटू दास के खिलाफ इंगलिशबाजार थाने में मामला दायर कर कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद से आरोपी इलाके से फरार हैं।

घटना के बाद गांव में भारी तनाव को देखते हुए सोमवार को कुलद्वीप मिश्र कॉलोनी में पुलिस पिकेट बिठाई गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार इलाके के अर्जुन दास की भतीजी की शादी के मौके पर घर के सामने बने पंडाल में लोग नाच गा रहे थे।

बताया जा रहा है कि इसी दौरान कुछ युवक नशे में धुत होकर वहां पहुंचे और उत्पात मचाने लगे। इसी दौरान इन युवकों ने अर्जुन दास की एक भाभी के साथ छेड़खानी शुरू कर दी।

अर्जुन दास ने इसका विरोध किया। इसे लेकर दोनों पक्ष में विवाद शुरू हो गया। शनिवार की रात दुल्हन को विदा कर दिया गया।

रविवार रात दुल्हन के परिवारवाले प्रीति भोज में शामिल होने के लिए दूल्हे के घर जा रहे थे। इसी समय बदमाशों ने अर्जुन पर हमला कर दिया। बदमाशों ने धारदार हथियार से अर्जुन के गले पर वार कर उसे घायल कर दिया।

उसे तत्काल मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार सुबह अर्जुन दास की मौत की खबर फैलते ही उत्तेजित लोगों ने आरोपियों के घरों में तोड़फोड़ करते हुए आग के हवाले कर दिया।

एसपी अर्णव घोष ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। उन्होंने कहा कि आरोपी इलाके से फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए जगह जगह छापेमारी की जा रही है।