करौली में सड़क दुर्घटना में एक श्रद्धालु की मौत, दो घायल

0

करौली। राजस्थान में करौली में सरमथुरा मार्ग के राष्ट्रीय राजमार्ग 23 पर सोमवार को सड़क दुर्घटना में कैला देवी दर्शन के लिए जा रहे मोटरसाइकिल पर सवार एक श्रद्धालु की मौत हो गई जबकि दो अन्य से घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के खेरागढ़ थाना क्षेत्र के गांव चीत निवासी पूरन सिंह, बबुआ और गुड्डू रविवार देर रात मोटरसाइकिल से कैला देवी दर्शन के लिए निकले थे। आज तड़के उनकी मोटरसाइकिल भद्रावती पुल पर असंतुलित होकर सुरक्षा दीवार से टकरा गई। इससे तीनों घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि तीनों घायलों को करौली के जिला अस्पताल भेजा गया जहां पूरन सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि अन्य दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद आगरा भेज दिया गया।