ओप्पो ने भारत में एफ सीरीज के 10 साल पूरे होने पर लॉन्च की F35 सीरीज

0

जयपुर। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने भारत में अपनी एफ सीरीज के 10 साल पूरे होने के अवसर पर सोमवार को जयपुर में नई F35 सीरीज पेश की। कंपनी के मुताबिक नई सीरीज में ओप्पो F35 प्रो और ओप्पो F35 मॉडल शामिल हैं।

कंपनी ने बताया कि भारत में एफ सीरीज की शुरुआत 10 साल पहले पहली पीढ़ी के F1 स्मार्टफोन के साथ हुई थी। उस समय इस सीरीज को सेल्फी केंद्रित स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया गया था। अब कंपनी ने नई F35 सीरीज को ग्रुप सेल्फी और कैमरा फीचर्स पर फोकस करते हुए बाजार में उतारा है।

ओप्पो के अनुसार पिछले एक दशक में भारत में एफ सीरीज के तीन करोड़ से अधिक स्मार्टफोन की बिक्री हो चुकी है। कंपनी का दावा है कि इस दौरान सीरीज ने बदलती तकनीक और उपभोक्ताओं की जरूरतों के अनुरूप लगातार बदलाव किए हैं।

जयपुर में आयोजित लॉन्च कार्यक्रम के दौरान कंपनी के अधिकारियों ने एफ सीरीज के भारत में अब तक के सफर और आगामी उत्पाद रणनीति के बारे में जानकारी दी। नई F35 सीरीज में कैमरा क्षमताओं, डिजाइन और रोजमर्रा के उपयोग को ध्यान में रखते हुए कई फीचर्स शामिल किए गए हैं।

कंपनी के मुताबिक एफ सीरीज की शुरुआत युवा उपभोक्ताओं को ध्यान में रखते हुए सेल्फी स्मार्टफोन के रूप में हुई थी। समय के साथ इसमें कैमरा, डिजाइन और अन्य स्मार्टफोन तकनीकों को जोड़ा गया। नई सीरीज को इसी सफर की अगली कड़ी के तौर पर पेश किया गया है।

ओप्पो ने कहा कि भारत उसके प्रमुख बाजारों में शामिल है और एफ सीरीज ने यहां कंपनी के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हालांकि, F35 सीरीज की कीमत, बिक्री की तारीख और अलग-अलग वेरिएंट से जुड़ी विस्तृत जानकारी कंपनी की ओर से लॉन्च के दौरान साझा की गई है।

OPPO F35 Series की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,000mAh बैटरी है। कंपनी के मुताबिक यह बैटरी लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए तैयार की गई है और OPPO की लैब टेस्टिंग में लंबे इस्तेमाल के बाद भी इसकी बैटरी हेल्थ 80 प्रतिशत से ज्यादा बनाए रखने का दावा किया गया है। फोन में 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। कंपनी के अनुसार यह फोन 2.95 दिन तक इस्तेमाल, 705.4 घंटे तक स्टैंडबाय और करीब 15 घंटे तक Instagram ब्राउजिंग दे सकता है, हालांकि असली बैटरी बैकअप इस्तेमाल के तरीके पर निर्भर करेगा।

OPPO F35 Series में 17.22cm का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें अधिकतम 144Hz रिफ्रेश रेट, 450ppi पिक्सल डेंसिटी और 1.07 बिलियन कलर का सपोर्ट मिलता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 3600 निट्स तक बताई गई है। सेल्फी के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा है, जिसका फील्ड ऑफ व्यू 100 डिग्री है।

रियर कैमरा सेटअप में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है, जिसमें OIS सपोर्ट मिलता है। इसके साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मौजूद है। फोन से फ्रंट और रियर दोनों कैमरों के जरिए 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। कैमरा सॉफ्टवेयर में AI Eraser 2.0, AI Unblur, AI Reflection Remover, AI Clarity Enhancer और AI Portrait Glow जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

परफॉर्मेंस के लिए OPPO F35 Pro 5G में 4nm MediaTek Dimensity 7360 MAX चिपसेट मिलता है। फोन में 5,000mm का VC कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है। कंपनी ने 6-Year Smoothness Protection का दावा किया है, जो 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट और उससे ऊपर लागू होता है. फोन में ColorOS 16.5 मिलता है।

OPPO F35 Pro 5G की शुरुआती कीमत 45,999 रुपए है। इसका 8GB+128GB मॉडल 49,999 रुपए और 8GB+256GB वेरिएंट 54,999 रुपए में आता है। फोन Sunrise Orange, Wave Blue और Twilight Brown रंगों में उपलब्ध है।

वहीं OPPO F35 5G की कीमत 38,999 रुपए से शुरू होती है। इसका 6GB+128GB मॉडल 38,999 रुपए और 8GB+128GB वेरिएंट 42,999 रुपए का है. इसे Wave Blue, Mist Pink और Titanium Grey रंगों में खरीदा जा सकेगा।