पत्रकार वार्ता में बोले ओटाराम देवासी, रामझरोखा मंदिर प्रकरण से उनका कोई संबंध नहीं

12
सिरोही में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते ओटाराम देवासी।

सबगुरु न्यूज -सिरोही। पंचायतीराज व ग्रामीण विकास राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टो को लेकर प्रेस वार्ता कर बताया कि पूर्व विधायक संयम लोढ़ा रामझरोखा मंदिर जमीन को लेकर अनर्गल बयानबाजी कर अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दे रहे है। मुझ पर जनता को विश्वास व भरोसा है कि सनातन धर्म की जमीनों के खुर्द बुर्द मेरा कोई हाथ नही है न ही पट्टों के विक्रय के संबंध में मुझे जानकारी थी और न ही हमने किसी के पक्ष में पट्टे बनाने के लिए किसी को निर्देश दिये।

उन्होंने बताया कि रामझरोखा भूमि सन् 2000 से महंत श्री जयराम दास के नाम थी, तत्पश्चात उनके शिष्य सीताराम दास के नाम नामान्तरित हुई। सीताराम दास ने अपनी इच्छा से विक्रय किया होगा, जिसमें हमारा कोई भी हस्तक्षेप नहीं है।

राज्यमंत्री देवासी ने संयम लोढ़ा पर आरोप लगाते हुई कहा कि 2021 से 2023 के बीच आपके समय ये राममन्दिर की भूमि को थर्ड पार्टियों के जरिये आपके समय खुर्द-बुर्द करने का काम हुआ। उस समय वो नहीं बोले और न उन्होंने डीएलबी में जाकर ज्ञापन दिये और न ही जांच के निर्देश किसी को दिये। उन्होंने उन लीज डीड में उनकी मिली भगत का आरोप लगाते हुए इन सभी लीज डीड्स की जांच करवाने की बात कही।

राज्यमंत्री देवासी ने कहा कि सिरोही की देवतुल्य जनता ने जिस आशा एवं विश्वास के साथ सेवा का मौका दिया है, उसे मैं बखूबी निभाने की कोशिश कर रहा हूँ।

उन्होंने पूर्व विधायक लोढ़ा से सवाल किया कि पूछना कांग्रेस के नगर अध्यक्ष का नेशनल हाईवे पर स्थित जो पेट्रोल पम्प मूलतः किसकी जमीन पर है उसका रामझरोखा मन्दिर की जमीन से कोई सम्बन्ध है क्या? उन्होंने कहा कि लोढ़ा के समय में महामन्दिर की जमीनों पर कई लोगों ने कब्जे कर हथियाने का प्रयास किया, उसे भी उजागर किया जायेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि लोढ़ा एवं उनके समर्थकों द्वारा जानबूझकर भोपा भगाओ जैसे शब्दों का इस्तेमाल पर आपत्ति जताते हुए कहा कि सिरोही कि जनता ने भगाने का काम उनकोकिया है।

राज्यमंत्री देवासी ने कहा कि पूर्व विधायक लोढ़ा के घनिष्ठ व्यक्ति विनोद देवड़ा के नाम से रामझरोखा मन्दिर की जमीन में एक पट्टा उसके नाम का था जो उसने हरीश भाई कीका भाई पुरोहित को बेचा। उन्होंने कहा कि जिस हरीश भाई कीका भाई पुरोहित नाम का व्यक्ति मुण्ड़ारा निवासी बताया जा रहा है वो मुंडारा का नहीं है।पट्टे में उसका पता उस्मानपुर का है और वो उसे जानते भी नहीं हैं।

राज्यमंत्री देवासी ने कहा कि दो साल में सिरोही में करीबन 1500 करोड़ से ज्यादा के काम कराये है, हमनें सिरोही में कृषि कॉलेज जैसे एतिहासिक कार्यों के साथ-साथ गांवों में सड़क सिरोही बस स्टेण्ड पुनर्निमाण, 20 करोड़ के मिसिंग लिंक/नॉन पैचेबल सड़क निर्माण जैसे कई आधारभूत विकास के कार्य कराये है, सिरोही में राज्य का एकमात्र अंजीर उत्कृष्टता केन्द्र, सिरोही में फल सब्जी मंडी, कालन्द्री पंचायत समिति का नवगठन जैसे कार्य सिरोही के लिए कराये है।

उन्होंने आरोप लगाया कि राजकीय महाविद्यालय सिरोही में पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने विधायक कोटे से 93 लाख रूपये के रंगमंच का निर्माण होना बताकर शिलाल्यास करके विद्यार्थियों को गुमराह करने का काम किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि 2022 में संयम लोढ़ा ने वेटेनरी कॉलेज देने के नाम पर वाहवाही लूटी। 2022 और 2023 पूरे दो साल तक उन्होंने न तो इसके लिए प्रशासनिक स्वीकृति करवाई, न कोई जमीन अलॉट कराई, ना वित्तीय स्वीकृति जारी कराई। इसकी भूमि उन्होंने आवंटित करवाई है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लिए हमने हमेशा सकारात्मक कार्य कराये है, जबकि संयम लोढ़ा जी आपने आपके समय में द्वेषतावश विद्या भारती (आदर्श) की चलती हुई स्कूलों के आवंटित भूखण्ड निरस्त करवा दिये, मान्यता प्रकरण रूकवा दिये। 2018 में सेवा भारती के लिए हमने सिरोही में भूखण्ड आवंटित कराया था आपने सत्ता में आते ही 2020 में इसे भी निरस्त करवा दिया था, जिसे हाल ही उन्होंने पुनः संस्था को आवंटित कराया है।

राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि सिरोही के चहुंमुखी विकास के लिए हमेशा वे तत्पर हैं व आगे भी सिरोही के विकास तथा सिरोही वासियों की सुख समृद्धि और सुविधाओं के विस्तार के लिए हमेशा कृतसंकल्पित है।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया कि सांसद लुंबाराम चौधरी, जिला अध्यक्ष रक्षा भंडारी, जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित, प्रधान हंसमुख मेघवाल, जिला महामंत्री गणपत सिंह राठौड़, जिला उपाध्यक्ष हेमलता पुरोहित, पूर्व मंडल अध्यक्ष महिपाल चारण सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।