100 अरब रामनाम महामंत्रों की परिक्रमा : अजमेर में 9 दिन तक अयोध्या जैसा उल्लास


अजमेर की अयोध्या नगरी में कर सकेंगे 100 अरब रामनाम महामंत्रों की परिक्रमा

अजमेर में हस्तलिखित श्रीराम नाम महामंत्रों का अनूठा संग्रह
अजमेर। अयोध्या में मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में अजमेर में 100 अरब हस्तलिखित श्रीराम नाम महामंत्र परिक्रमा महोत्सव का आयोजन रविवार 14 जनवरी मकर संक्राति से होगा। आजाद पार्क में सजी अयोध्या नगरी में यह नौ दिवसीय महोत्सव 22 जनवरी तक चलेगा। प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक परिक्रमा के साथ ही विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम होंगे। यह आयोजन श्रीराम नाम परिक्रमा समारोह समिति अजयमेरू, श्रीराम नाम धन संग्रह बैंक, विश्व हिन्दू परिषद के संयुक्त तत्वावधान में होगा। नगर निगम अजमेर, सामाजिक संस्थाओं व भामाशाहों का सहयोग रहेगा। बुधवार को राम नाम परिक्रमा महोत्सव से जुडी प्रचार सामग्री का विधिवत विमोचन किया गया।

भूमि पूजन एवं धर्म ध्वजा स्थापना

महोत्सव के बारे में जानकारी देते हुए संयोजक कवंल प्रकाश किशनानी ने कहा कि 12 जनवरी शुक्रवार को सुबह 10 बजे, परिक्रमा स्थल पर संत महात्माओं के साथ आनन्द अरोड़ा की अध्यक्षता में भूमि पूजन होगा तथा धर्म ध्वजा की स्थापना की जाएगी।

उद्घाटन समारोह

रविवार 14 जनवरी को सुबह 11.30 बजे उद्घाटन होगा। इसमें परम श्रद्धेय जगत गुरु श्रीजी महाराज पीठाधीश्वर निम्बार्कपीठ व परम पूज्य गुरूदेव महामंडलेश्वर प्रज्ञा पीठाधीश्वर स्वामी प्रज्ञानन्द गिरि महाराज, श्री शक्तिपीठ जयपुर से वक्ता साध्वी समदर्शी का आशीर्वचन प्राप्त होगा।

संत समागम में नृसिंह मन्दिर होलीदड़ा के महंत श्याम सुन्दर शरण देवाचार्य, श्री शान्तानन्द उदासीन आश्रम पुष्कर महंत हनुमानराम, नाथ जी की बगीची महंत गोवर्धनदास महाराज, चित्रकूट धाम पुष्कर के संत पाठक महाराज, ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम महंत स्वरूपादास, नौसर माता मंदिर महंत रामा कृष्ण महाराज, लाड़ली घर से राष्ट्रीय संत कृष्णानंद, रामगंज स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के महंत शशिगिरी महाराज का सान्निध्य रहेगा।

उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत होंगे। अध्यक्षता नगर निगम महापौर ब्रजलता हाडा करेंगी। विशिष्ठ अतिथि सांसद भागीरथ चौधरी, विधायक अनिता भदेल, पूर्व सांसद ओंकार सिंह लखावत होंगे।

उद्घाटन सत्र के बाद दोपहर 3 बजे से सुन्दरकाण्ड पाठ होगा। इसमें लक्ष्मण के नेतृत्व में श्री रामानुज संकीर्तन मंडल की प्रस्तुति रहेगी। शाम 6 बजे महाआरती होगी। इसमें विशिष्ठ अतिथि सुभाष काबरा, ओम प्रकाश मंगल,ऽकालीचरण खण्डलेवालऽप्रमोद जैन, विजय तत्ववेदी होंगे। शाम 6.30 बजे से रामोत्सव के दौरान राम अर्चना सुरताल म्युजिकल ग्रुप  प्रस्तुति देगा।

सोमवार 15 जनवरी
सुन्दरकाण्ड पाठ दोपहर 2 बजे से आरंभ होगा, इसमें संतोष नाथ आचार्य संग समस्त मानस मंडल की प्रस्तुति रहेगी। शाम शाम 5 बजे से श्री शांतानन्द उदासीन आश्रम पुष्कर के महंत हनुमान राम का पावन सान्निध्य मिलेगा।  महाआरती शाम 6 बजे होगी। इसमें संत, अतिथ् ितथा विशिष्ठ अतिथि रमेश मोटवाणी, मनोज नानकाणी, डॉ. विष्णु, अजयपाल, सत्यनारायण चौधरी, दीपचंद हनुमान प्रसाद श्रीया होंगे। रामोत्सव में 6.30 बजे से राम पंच प्रदीप केशव माधव संकीर्तन मंडल प्रस्तुतियां देगा।

मंगलवार 16 जनवरी
सुन्दरकाण्ड पाठ दोपहर 2 बजे से सभा जी मराठा का श्री कृपालु मानस मंडल करेगा। शाम 5 बजे से नौसर माता मन्दिर पीठाधीश महंत रामा कृष्ण महाराज व चित्रकूट धाम पुष्कर के पाठकजी महाराज का पावन सान्निध्य मिलेगा।
महाआरती शाम 6 बजे होगी। इसमें संत, अतिथि व विशिष्ठ मंजूला देवी अनिल बाडमेर वाले, प्रेम देवी विजय, शिव शंकर फतेहपुरिया, अनिल राजकुमार गर्ग होंगे। रामोत्सव में शाम 6.30 बजे से राम समर्पण श्री सर्वेश्वर संकीर्तन मंडल के सदस्य प्रस्तुति देंगे।

बुधवार 17 जनवरी
दोपहर 12.05 बजे से 84 लाख राम नामांकन का प्रथम चरण पूर्ण कर लेने वाले भक्तगणों का सम्मान होगा। दोपहर 2 बजे से शिला फड़के के नेतृत्व में श्री रामचरित मानस मंडल सुन्दरकाण्ड पाठ करेगा। शाम 5 बजे से नाथ जी की बगीची के महंत गोवर्धनदास महाराज का पावन सान्निध्य मिलेगा।, महाआरती शाम 6 बजे होगी। इसमें संत, अतिथि व विशिष्ठ अतिथि विमल गर्ग, विष्णुप्रकाश गर्ग, देवेश गुप्ता, हरीश गर्ग शामिल होंगे। रामोत्सव में शाम 6.30 बजे से साहित्य आकांक्षा की ओर से रामाजंलि की प्रस्तुति होगी।

गुरूवार 18 जनवरी
सुन्दरकाण्ड पाठ दोपहर 2 बजे से होगा। इसमें विष्णु (विवेक) श्री श्याम मानस मंडल संग प्रस्तुति देंगे। शाम 5 बजे से हरी शेवा उदासीन सनातन आश्रम भीलवाड़ा के महामण्डलेश्वर हंसराम उदासीन, बड़ा रामद्वारा जोधपुर वाले स्वामी हरीराम महाराज का पावन सान्निध्य मिलेगा। महाआरती शाम 6 बजे होगी। इसमें संत, अतिथि व विशिष्ठ अतिथि भंवरलाल यादव, गोपाल शर्मा चोयल, शारदा ज्ञानेश गुप्ता, सीमा रवि गुप्ता होंगे। रामोत्सव में शाम 6.30 बजे निनाद की ओर से पुष्पाजंलि की प्रस्तुति दी जाएगी।

शुक्रवार 19 जनवरी
सुन्दरकाण्ड पाठ दोपहर 2 बजे से होगा। इसमें के. के. शर्मा के नेतृत्व में श्री राम मारुति मानस मंडल के सदस्य प्रस्तुति देंगे। शामं 5 बजे से नान्द गौशाला पुष्कर के राजऋषि समताराम का पावन सान्निध्य प्राप्त होगा। महाआरती शाम 6 बजे होगी। इसमें संत व विशिष्ठ अतिथि जितेन्द्र गोयल, अमित भंसाली, मुरारीलाल शर्मा, गोविन्द खटवानी शामिल होंगे। रामोत्सव शाम 6.30 बजे से मनाया जाएगा। इसमें अजयमेरु कथक केन्द्र की ओर से राम नृत्य पदम की प्रस्तुति होगी।

शुक्रवार 20 जनवरी
सुन्दरकाण्ड पाठ दोपहर 2 बजे से होगा। उषा गुप्ता के नेतृत्व में तुलसी जयंती समारोह समिति पाठ करेगी। शाम 5 बजे से गनाहेड़ा पुष्कर के महामण्डलेश्वर दिव्य मोरारी बापू का पावन सान्निध्य प्राप्त होगा। महाआरती शाम 6 बजे होगी। इसमें संत, अतिथि व विशिष्ठ अतिथि सुनिल जैन, रमाकान्त बाल्दी, कैलाश डीडवानिया व अनिल आसनानी शामिल होंगे। रामोत्सव शाम 6.30 बजे से कला एवं संस्कृति को समर्पित संस्था सप्तक की ओर से राम दीप की प्रस्तुति दी जाएगी।

रविवार 21 जनवरी
सुन्दरकाण्ड पाठ दोपहर 2 बजे से आरंभ होगा। इसमें अनिल दीक्षित की मंडली आदर्श संकीर्तन मंडल प्रस्तुति देगा। शाम 5 बजे से, रामनिवास धाम शाहपुरा के जगदगुरु श्री रामदयाल महाराज का पावन सान्निध्य मिलेगा। महाआरती शाम 6 बजे होगी। इसमें संत, अतिथि व विशिष्ठ अतिथि गिरधारी मंगल, प्रवीण जैन, रामगोपाल प्रेमप्रकाश, राजेन्द्र कुमार वर्मा जैतारण शामिल होंगे। रामोत्सव शामं 6.30 बजे से आरंभ होगा। इसमें सिंधी लेडीज क्लब अजमेर की ओर से अयोध्या दर्शन की तथा नृत्यांगन कथक कला केन्द्र राम नृत्यांजलि की प्रस्तुतियां देंगे।

सोमवार 22 जनवरी
सुंदरकांड सुबह 9 बजे से 10 बजे तक राजू ओझा के नेतृत्व में श्री राम राज्य मंडल प्रस्तुति देगी। इसके बाद परिक्रमा स्थल पर ही एलईडी पर अयोध्या से सीधा प्रसारण सुबह 10 बजे से 1 बजे तक होगा। राम बनो प्रतियोगिता दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक आयोजित की जाएगी। अपराहन 3 बजे से शाम 6 बजे तक विमल गर्ग संकीर्तन मंडल की ओर से राम संकीर्तन होगा। महाआरती शाम 6 बजे होगी। इसमें संत, अतिथि व विशिष्ठ अतिथि राकेश डीडवानिया, अरुणा गुप्ता (अग्रवाल) गौरांग किशनानी, रवि मुरजानी अफ्रीका वाले शामिल होंगे।

परिक्रमा विश्राम
शाम 6 बजे से 8 बजे तक मसानिया भैरवधाम राजगढ के उपासक चंपालालजी महाराज का पावन सान्निध्य मिलेगा। मुख्य अतिथि राजस्थान विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी होंगे। अध्यक्षता नगर निगम महापौर ब्रजलता हाड़ा करेंगी। संत-महात्मा व अतिथियों के सान्निध्य में परिक्रमा का विश्राम होगा।

महोत्सव यह रहेगा विशेष

श्रीराम राज्य की परिकल्पना करने वाली अजमेर की समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को प्रतिदिन सम्मानित किया जाएगा।
उद्घाटन सत्र व प्रतिदिन अलग अलग समाजों के झंडे़ लाए जाएंगें जो अयोध्या नगरी में स्थापित किए जाएंगे।
परिक्रमा महोत्सव में 22 समितियों के सदस्य व 222 से अधिक युवा, महिलाएं व वरिष्ठजन राम भक्त प्रतिदिन सेवा देंगे।
अयोध्या नगरी में आयोजित परिक्रमा व धार्मिक कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण विभिन्न सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर दिखाया जाएगा।
परिक्रमा स्थल पर धर्मप्रेमियों के चाय व पानी की निशुल्क व्यवस्था रहेगी।

परिक्रमा टीम संयोजक – कंवल प्रकाश किशनानी सह-संयोजक – उमेश गर्ग, सत्यनारायण भंसाली, शशि प्रकाश इंदोरिया समन्वयक समिति – डॉ. प्रियशील हाड़ा, लेखराज सिंह राठौड़, डॉ. विष्णु चौधरी, सम्पत सांखला, शिवरत्न वैष्णव, विजय सिंह मौर्य, महेन्द्र जैन मित्तल, महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, शिवशंकर फतेहपुरिया, अशोक टांक, भारती श्रीवास्तव, ललित शर्मा, अभिलाषा यादव मार्गदर्शक मण्डल- खाजूलाल लाल चौहान, पूरन सिंह चौहान, सुनील दत्त जैन, कालीचरण खंडेलवाल, आनंद प्रकाश अरोड़ा, बाबूसिंह पंवार, राम सिंह चौहान, एस.एन. पांडे सहयोगी संस्थाएं – श्री मानव मंगल सेवा न्यास अजमेर, केशव माधव परमार्थ मंडल, सेवा भारती, लॉयन्स क्लब, भारत विकास परिषद, तुलसी जयंती समारोह समिति, दुर्गा वाहिनी, सांई बाबा मंदिर, समस्त श्री मानस मंडल, सिंधी समाज महासमिति सहयोग मुकेश डीडवानिया, नितिन शर्मा, सुमित खण्डेलवाल, कमल मूंदडा, अशोक पंसारी रहेंगे।