एकात्म मानववाद के प्रणेता थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय : मंत्री सुरेश रावत

अजमेर। पंचायत समिति श्रीनगर परिसर में रविवार को जनसंघ के सह संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत के मुख्य आतिथ्य में समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री रावत ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा पार्टी जो पहले भारतीय जनसंघ के नाम से जानी जाती थी उसके सह संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय थे। एकात्म मानव दर्शन का विचार उनका मानव मात्र के लिए था। पंडित उपाध्याय ने ही गांव व गरीबों के विकास एवं उन्हें मुख्यधारा में लाने के लिए अंत्योदय के विचार की प्रेरणा दी। देश दुनिया में कोई भी संगठन विचारों से चलता है। हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को उनके बताए हुए आदर्शों पर चलते हुए पार्टी व प्रधानसेवक प्रधानमंत्री मोदी को मजबूत करना है।

पुण्यतिथि कार्यक्रम के दौरान भाजपा ओबीसी मोर्चा के देहात जिला उपाध्यक्ष रामकरण यादव ने कहा कि पंडित उपाध्याय का विचार मानव मात्र के लिए था। उनके विचारों को पढ़कर सुनने ओर बोलने से नवीनता का अनुभव होता है। पुण्यतिथि के दौरान कार्यकर्ताओ के साथ मंत्री रावत ने पंडित दीनदयाल की प्रतिमा पर पुष्प व श्रद्धासुमन अर्पित कर उनको नमन किया।

इस दौरान भाजपा की देहात जिला उपाध्यक्ष सुनीता यादव, मंडल महामन्त्री महावीर मेघवंशी, मेघराज रावत, राजूसिंह, हरिओम यादव, रामसिंह रावत, राहुल रावत, पिंटू रील, राजू रॉबर्ट, कुलदीप जोशी, चांदमल रावत, प्रेमप्रकाश बोहरा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 56वीं पुण्यतिथि पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में अर्पित की श्रद्धांजलि

राज्यपाल कलराज मिश्र ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को अर्पित की श्रद्धांजलि