पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 56वीं पुण्यतिथि पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। एकात्म मानववाद के प्रबल समर्थक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 56वीं पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक और संगठनकर्ता थे, वह मजबूत सशक्त भारत के पक्षधर थे। जनसंघ के नेता पंडित दीनदयाल ने सदैव सनातन संस्कृति को मजबूत करने और देश को सांस्कृतिक रूप से संगठित करने पर जोर दिया।

पंडित दीनदयान उपाध्याय की जयंती के अवसर पर धरोहर संरक्षण प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, पूर्व राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पंचारिया, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव रामनरेश तिवारी, भाजपा प्रदेश महामंत्री मोतीलाल मीणा, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के संयोजक राजेन्द्र सिंह शेखावत, प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष खीमाराम चैधरी, किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ओपी यादव और मीडिया कार्यालय प्रभारी चंपालाल रामावत ने पुष्प अर्पित कर पंडित उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित की।

राज्यपाल कलराज मिश्र ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को अर्पित की श्रद्धांजलि