38वीं अंतर महाविद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

अजमेर। 38वीं अंतर महाविद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आगाज सोमवार को दयानंद महाविद्यालय के खेल मैदान पर हुआ। प्रतियोगिता में 21 पुरुष महाविद्यालय और 14 महिला महाविद्यालय के लगभग 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यवाहक प्राचार्य वीके वर्मा, खेल अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह महर्षि, विश्वविद्यालय अध्यक्ष नॉमिनी डॉ. विष्णु परमार और ऑब्जर्वर सुनील चौधरी की उपस्थिति में हुआ। मुख्य निर्णायक के रूप में अंतर्राष्ट्रीय रेफरी विशाल निर्वाण और नेशनल रेफरी डॉ. नीरज पचौरी शामिल थे। मंच संचालन बीपी उपाध्याय ने किया।

इस आयोजन ने खेलों के क्षेत्र में कॉलेज स्तर पर उच्च प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा दिया और खिलाड़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया। प्रतियोगिता में निर्णायकों की भूमिका भी सराहनीय रही और उन्होंने निष्पक्षता से परिणाम तय किए। विजेता रहे इन खिलाड़ियों ने फाइनल में अपनी जगह बनाई।

कनुप्रिया 48-51 kg दयानंद कॉलेज

हंस ब्यावर 51-54 kg

लक्ष्मी कवर किशनगढ़ कॉलेज 54-57 kg

रेशमा दयानंद कॉलेज 54-57 kg

लक्ष्मी सोफिया कॉलेज अजमेर 57-60 kg

अनीशा दयानंद कॉलेज 57-60 kg

साक्षी दयानंद कॉलेज 65-70 kg

गोपाल एमएलवी कॉलेज भीलवाड़ा 50-55 kg