फिर गिरफ्तार हुआ मौका तस्दीक के दौरान फरार हुआ चोरी का आरोपित

0
आबूरोड पुलिस की गिरफ्त में आया मौका तस्दीक के दौरान फरार हुआ चोरी का आरोपित।

आबूरोड। सदर थाने में चोरी के मामलों में फरार चल रहे अरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। चोरी की माल की बरामदगी के पुलिस दल गुरुवार को इसके गांव पहुंचा तो पुलिस को बरामदगी में व्यस्त देख ये चकमा देकर भाग गया। पुलिस ने इसे शनिवार को फिर से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्रसिंह ने बताया कि सदर थाने में मोबाइल चोरी के मामले में रवि गरासिया व एक अन्य युवक को गिरफ्तार किया था। ये पुलिस रिमांड पर था। मौका तस्दीक और माल बरामदगी के लिए पुलिस बल गुरुवार को इसे इसके गांव में ले गया था। वहां पर पुलिस बरामदगी मे व्यस्त हुए तो ये चकमा देकर मौके से भाग गया। इसकी सूचना मिलने पर आबूरोड के सदर, सिटी और रीको थानों की 11 टीमें बनाई गईं। टीमों आपसी को-आॅर्डिनेशन था।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि भागने के बाद ये जंगलों से होतो हुआ पहाडियों पर चढकर छिप गया। पुलिस इसके परिवार के निरंतर संपर्क कर दबाव बनाए हुई थी। इस बीच सूचना मिली कि ये पिडवाडा क्षेत्र में हैं। पुलिस काॅंस्टेबल लेखराज, देवीसिंह, उम्मेदसिंह और बृजभूषण का विशेष प्रयास रहा। पुलिस ने इस पर चोरी के अलावा पुलिस अभिरक्षा से फरार होने का भी प्रकरण दर्ज किया गया है।