फिरोजाबाद : होटल पर ‌छापा, पकड़े गए लड़के और लड़कियां

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद के थाना शिकोहाबाद क्षेत्र में पुलिस और प्रशासन की टीम ने शनिवार को अवैध रूप से चल रहे होटल पर छापा मारा। होटल में लड़के और लड़कियां भी मिले हैं। पुलिस प्रशासन संचालक के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है।

शिकोहाबाद के एटा रोड पर शनिवार को पुलिस प्रशासन संघ की टीम ने एसडीएम विवेक मिश्रा के साथ एक होटल पर छापा मारा गया। टीम को होटल में लड़के और लड़कियां भी मौजूद मिले हैं। वहीं होटल संचालक होटल के संबंध में आवश्यक कागजात परमिशन वगैरह भी नहीं दिखा पाया है।

बताया जा रहा है कि पूर्व में भी उक्त होटल के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। अब दूसरे नाम से होटल चल रहा है। विवेक मिश्रा ने पुलिस प्रशासन को अवैध रूप से चल रहे होटल के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। होटल में अनेक प्रकार की अनियमितताएं पाई गई हैं। जानकारी मिली है होटल में मिली लड़कियों को चेतावनी के बाद उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है जबकि सात युवक ‌अभी पुलिस हिरासत में है।