नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने केंद्रीय मंत्रियों नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद सिंह पटेल और रेणुका सिंह सरुता के मंत्रिपरिषद से इस्तीफे तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिए हैं। इन सभी मंत्रियों ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में जीत के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
राष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार मुर्मू ने इन सभी मंत्रियों के इस्तीफे गुरुवार रात स्वीकार कर लिए। इसके अलावा राष्ट्रपति ने प्रधान मंत्री की सलाह के अनुसार कैबिनेट मंत्री अर्जुन मुंडा को उनके मौजूदा मंत्रालय के अलावा, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय का प्रभार संभालने का निर्देश दिया है।
राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री का अतिरिक्त प्रभार और राज्य मंत्री राजीव चन्द्रशेखर को जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री का अतिरिक्त प्रभार संभालने को कहा है।
राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार को जनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव जीतने वाले अपने सभी 12 सांसदों से इस्तीफा देने के लिए कहा था।
https://www.sabguru.com/why-bjp-delay-in-announcing-name-of-cm-in-rajasthan-even-on-5th-day-know-reason/
https://www.sabguru.com/confusion-persists-over-new-government-in-madhya-pradesh-who-will-become-cm/



