चुनावी मौसम में भाजपा के भूणाबाय कार्यालय का सन्नाटा टूटा

अजमेर। अजमेर उत्तर व दक्षिण में विधायकों के घर पर खुले कार्यालयों के चलते भारतीय जनता पार्टी के भूणाबाय स्थित मुख्यालय में आमतौर पर सन्नाटा पसरा रहता है। विधानसभा चुनाव की आहट शुरू होते ही अब स्थानीय नेताओं और पदाधिकारियों को पार्टी कार्यालय रास आने लगा है।

शुक्रवार को शहर जिला अजमेर के सभी मोर्चों के जिला पदाधिकारियों, उत्तर विधानसभा की समनव्यय समिति, चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक भूणाबाय स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई।

बैठक में भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रमेश सोनी ने कहा कि हम सब चुनावी वर्ष में हैं। हमें अब इस चुनावी युद्ध के लिए तैयार रहना होगा। हमारा प्रत्याशी तय हो चुका है। हमारा प्रत्याशी कमल का फूल है। हमारा संगठनात्मक ढांचा इतना मजबूत है। हमारे सामने विपक्षी दल गत चार बार से कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम के परिणामस्वरूप नहीं कि सके। हमें पांचवी बार अजमेर में कमल खिलाना है। सोनी ने बताया कि 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़े के दौरान रक्त दान शिविर, सेवा बस्तियों में सेवा कार्य, चिकित्सा शिविर, स्वच्छता अभियान आदि आयोजित किए जा रहे हैं।

उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता कमल के फूल का प्रत्याशी है। हम सभी को मिलकर पांचवीं बार कमल का फूल खिलाना होगा। अब हमें पार्टी के प्रति समर्पण को बढाना होगा। कांग्रेस के चाल-चरित्र और चेहरा, तीनों में भ्रष्टाचार व्याप्त है।राजस्थान ने ठान लिया है कि प्रदेश में विकास, सुरक्षा और सुशासन का कमल खिलाना है। हमें हर हाल में जीतना है। हर जन का दिल जीतना है। क्योंकि हमारी पहचान कमल है। हमारी शान कमल है।

दिल्ली से विशेषरूप से प्रवास पर आए विधायक अभय वर्मा ने कहा कि आमजन का संकल्प इतना दृढ है कि अब राजस्थान में सत्ता परिवर्तन की आंधी को कोई नहीं रोक सकता। विचारधारा-सिद्धांतों पर आधारित राजनीति एवं राष्ट्र समर्पित जीवन से भारत में विकास, गरीब कल्याण और सुशासन के युग की स्थापना करना भाजपा का संकल्प है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के साथ भाजपा ने ही देश की आधी आबादी महिलाओं की चिन्ता की है। यह विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि में मील का पत्थर साबित होगा।

बैठक में निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक धर्मेन्द्र गहलोत, मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक अरविन्द यादव, महिला मोर्चा प्रदेश संयोजक वनिता जैमन, विधानसभा संयोजक राजेश शर्मा, सरोज जाटव, आनंद सिंह राजावत, विकास सोनगरा, विक्रम सिंह, प्रवीण जैन, सतीश बंसल, महेन्द्र जादम, प्रकाश बंसल, दीपेन्द्र लालवानी, योगेश शर्मा, राहुल जायसवाल, भारती श्रीवास्तव, मुकेश खींची, करतार चौधरी, अंकित गुर्जर, मुकेश मीणा, खुशाल गोयल, तुलसी सोनी, सीताराम शर्मा, अनीश मोयल, दयाल सेवासिया, अनिल नरवाल, रचित कच्छावा, सावित्री शर्मा, मुकेश सोनी, पंकज शैली, केके त्रिपाठी, सत्येन्द्र शर्मा, विक्रम सिंह राठौड़, रमेश सेन, दिनेश अग्रवाल, सर्वेश बजाज, महेन्द्र सिंह रावत आदि उपस्थित रहे।