मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को हुआ कोरोना

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। शर्मा ने आज सोशल मीडिया पर स्वयं यह जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य समस्या के चलते आज स्वास्थ्य परीक्षण करवाने पर आज मेरी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। मैं सेल्फ आइसोलेशन में हूं और चिकित्सकों के परामर्श का पूर्णत: पालन कर रहा हूं एवं आगामी सभी कार्यक्रमों में वर्चुअल माध्यम से सम्मिलित रहूंगा।

राज्यपाल कलराज मिश्र ने कोरोना संक्रमित होने पर मुख्यमंत्री से दूरभाष पर संवाद कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उन्होंने शर्मा के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी मुख्यमंत्री के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां ने भी ईश्वर से मुख्यमंत्री के जल्द स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की।