राजस्थान में भाजपा ने 14 एवं कांग्रेस ने आठ सीटें जीती

383

जयपुर। राजस्थान में 25 लोकसभा सीटों के चुनाव में सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी ने सर्वाधिक 14 सीटें जीती तथा कांग्रेस ने आठ सीटों पर कब्जा जमाया जबकि भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) एवं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) के एक-एक सीट पर अपनी जीत दर्ज की। हालांकि भाजपा को इस बार 11 सीटों का नुकसान जबकि कांग्रेस को आठ सीटों का फायदा हुआ। कांग्रेस पिछले लोकसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत पाई थी।

इस चुनाव में भाजपा के चुनाव जीतने वाले प्रत्याशियों में कोटा से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, चित्तौड़गढ़ से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, जोधपुर से केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, बीकानेर से अर्जुनराम मेघवाल, अलवर से केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव, जयपुर से मंजू शर्मा, जालोर से लुंबाराम चौधरी, राजसमंद से महिमा कुमारी मेवाड़, अजमेर से सांसद भागीरथ चौधरी, भीलवाड़ा से दामोदर अग्रवाल, झालावाड़ से सांसद दुष्यंत सिंह, उदयपुर से मन्नालाल रावत, पाली से सांसद पीपी चौधरी एवं जयपुर ग्रामीण से राव राजेन्द्र सिंह शामिल हैं।

इसी तरह कांग्रेस के करौली-धौलपुर से भजन लाल जाटव, गंगानगर से कुलदीप इंदौरा, चूरु से राहुल कस्वां, भरतपुर से संजना जाटव, दौसा से मुरारी लाल मीणा, टोंक-सवाई माधोपुर से हरीश मीणा, झुंझुनूं से बृजेन्द्र ओला एवं बाड़मेर से उम्मेदाराम बेनीवाल ने चुनाव जीता। इनके अलावा सीकर संसदीय क्षेत्र से मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के उम्मीदवार अमराराम चौधरी एवं बांसवाड़ा से भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) के राजकुमार और नागौर से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) के हनुमान बेनीवाल भी चुनाव जीत गए।

https://www.sabguru.com/rajasthan-lok-sabha-election-2024-result-bjps-arjun-ram-meghwal-wins-from-bikaner-seat/

https://www.sabguru.com/rajasthan-lok-sabha-election-2024-result-bjps-manju-sharma-wins-from-jaipur-city/

https://www.sabguru.com/chhattisgarh-lok-sabha-elections-2024-results/

https://www.sabguru.com/uttar-pradesh-lok-sabha-elections-2024-results/

https://www.sabguru.com/madhya-pradesh-lok-sabha-elections-2024-results/

https://www.sabguru.com/bihar-lok-sabha-elections-2024-results/

https://www.sabguru.com/punjab-lok-sabha-elections-2024-results/

https://www.sabguru.com/haryana-lok-sabha-elections-2024-results/