पुलिस मुख्यालय ने आठ अभ्यार्थियों के नियुक्ति आदेश किए निरस्त

जयपुर। राजस्थान में पुलिस उप निरीक्षक संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2021 में निर्धारित तिथि तक उपस्थित नहीं होने पर आठ अभ्यार्थियों के नियुक्ति आदेश निरस्त कर दिए गये हैं।

राज्य के भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस सचिन मित्तल ने आज बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा उप निरीक्षक पुलिस संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2021 में सफल अभ्यर्थियों के नियुक्ति आदेश नौ फरवरी 2024 को जारी कर चयनित अभ्यर्थियों को 26 फरवरी 2024 तक राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केंद्र किशनगढ़ अजमेर में अनिवार्य रूप से उपस्थिति देने के निर्देश जारी किए गए थे।

उन्होंने बताया कि निर्धारित अंतिम तिथि तक उपस्थित होने में असफल रहने के कारण पुलिस मुख्यालय द्वारा आठ अभ्यर्थियों के नियुक्ति आदेश निरस्त कर दिए गए हैं।