राजेंद्र सिंह रावत ने भाजपा प्रत्याशी सुरेश सिंह रावत के समर्थन में की घर वापसी

अजमेर। पुष्कर विधानसभा क्षेत्र निवासी और कांग्रेस से जिला परिषद प्रत्याशी राजेंद्र सिंह रावत ने आज भाजपा प्रत्याशी सुरेश सिंह रावत के समर्थन में भाजपा की सदस्यता पुनः ग्रहण की। राजेंद्र रावत को जयपुर भाजपा कार्यालय में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई।

राजेंद्र सिंह रावत ने भारतीय जनता पार्टी के अनुशासन और सिद्धांतों की अक्षरशः पालन करने का और पुष्कर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुरेश सिंह रावत को भारी बहुमत से जीताने का संकल्प लिया।

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने पर राजेंद्र रावत ने बताया कि कुछ मुद्दों पर वैचारिक मतभेद होने के कारण मार्ग से भटक गया था। किंतु देश को निरंतर सशक्त बनाने की ओर अग्रसर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प में भागीदारी निभाने और सनातन धर्म को मजबूती प्रदान करने में सहभागिता निभाने में अपनी भारतीय जनता पार्टी में ही वापस आकर सुकून मिला है।

संपूर्ण जीवन भारतीय जनता पार्टी के अनुशासन, सिद्धांतो और रीती- नीतियों के लिए कर्तव्यरत रहूंगा। पुष्कर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी सुरेश सिंह रावत ने अपने दोनों कार्यकाल में पुष्कर विधानसभा क्षेत्र में ऐतिहासिक विकास कार्य करवाए हैं और सच्ची जनसेवा से लोगों के दिलों में जगह बनाई है।

सुरेश सिंह रावत तीसरी बार पुनः सभी रिकार्ड तोड़कर भारी बहुमत से जीतेंगे। कांग्रेस और कांग्रेस को फायदा पहुंचाने के लिए खड़े दल बदलू लोग की नियत पूरी जनता जानती है। जनता उनके बहकावे में आने वाली नहीं है। पुष्कर में एक बार फिर कमल खिलेगा।

विधायक भाजपा प्रत्याशी सुरेश सिंह रावत के साथ सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में अजमेर ग्रामीण प्रधान प्रतिनिधि अर्जुन सिंह रावत, मंडल अध्यक्ष सुरजीत सिंह रावत, विक्रांत सिंह रावत, कमल सिंह रावत, कानसिंह रावत, अर्जुन नौलखा, महासिंह रावत, सांवर सिंह, रामदेव सिंह, हितेंद्र सिंह आदि गणमान्यजन उपस्थित थे।