झालावाड़। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शनिवार को झालावाड़ जिले में क्षेत्रीय वन अधिकारी (गश्ती दल) को घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। ब्यूरो ने उनके ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया।
ब्यूरो के महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि उनको शिकायत मिली थी कि लकड़ी से लदे वाहनों को पास करने की एवज में रिश्वत की मांग की जा रही है।
जांच में पता चला कि गत तीन जुलाई को आरोपी अधिकारी विक्रम सिंह और उनके ड्राइवर वाहन चालक फिरोज खान ने लकड़ी के वाहनो को पास करने की एवज में प्रत्येक वाहन के पांच हजार रुपए के हिसाब से पांच वाहनों की लकड़ियां पास करने की एवज में शिकायतकर्ता से 25 हजार रुपए की रिश्वत मांगी गई है। वे परिवादी के मोलतोल करने पर 15 हजार रुपए रिश्वत राशि लेने के लिए सहमत हुए।
इसके बाद एसीबी टीम ने ट्रेप लगाकर आरोपी विक्रम सिंह और फिरोज खान को परिवादी से रिश्वत 15 हजार रुपए प्राप्त करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। रिश्वत राशि आरोपी फिरोज खान की पतलून की जेब से बरामद की गई।



