राष्ट्र सेविका समिति का 15 दिवसीय प्रवेश शिक्षा वर्ग प्रारंभ

0

जयपुर। राष्ट्र सेविका समिति जयपुर प्रांत की ओर से 15 दिवसीय प्रवेश शिक्षा वर्ग का शुभारंभ 17 मई को शंकरलाल धानुका केशव विद्यापीठ, जामडोली में भारत माता पूजन के साथ हुआ।

1 जून तक चलने वाले इस आवासीय वर्ग में जयपुर प्रांत के 7 विभागों से कुल 92 शिक्षार्थी एवं प्रबंधिकाएं, शिक्षिकाएं एवं अधिकारी सहित कुल 125 बहिनें सहभागी हैं। उद्घाटन सत्र में क्षेत्र बौद्धिक प्रमुख एवं अखिल भारतीय टोली सदस्य डॉ. मंजु शर्मा ने पंच परिवर्तन : समाज की एकात्मता का आधार विषय पर बौद्धिक देते हुए सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण एवं कुटुंब प्रबोधन को वर्तमान समय की आवश्यकता बताया।

प्रांत कार्यवाहिका संगीता जांगिड़ ने वर्ग को अनुशासन एवं व्यक्तित्व निर्माण का केंद्र बताते हुए सेविकाओं को सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया। वर्गाधिकारी डॉ. नीलम पूनार, वर्ग कार्यवाहिका डॉ. वंदना गौतम एवं मुख्य शिक्षिका अदिति राठौड़ वर्ग संचालन में उपस्थित रहेंगी। वर्ग में आगामी 15 दिनों तक शारीरिक, बौद्धिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण दिया जाएगा।