राजस्थान में भाजपा ने 109 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत प्राप्त किया

जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी ने अब तक प्राप्त परिणामों में 109 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत प्राप्त कर लिया है।

मतगणना में अब तक प्राप्त 181 नतीजों में भाजपा ने 109, कांग्रेस ने 61, भारतीय आदिवासी पार्टी ने तीन, बहुजन समाज पार्टी दो, राष्ट्रीय लोकदल एक तथा जबकि पांच निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।

मतगणना में भाजपा 6 स्थानों पर अन्य प्रत्याशियों से आगे चल रही है जबकि कांग्रेस आठ, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी एक तथा तीन निर्दलीय प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। इस चुनाव में भाजपा के बढ़त बनाए हुए प्रत्याशियों के मद्देनजर पार्टी की 115 सीटें आती हुई नजर आ रही है जबकि कांग्रेस की 69 उसकी झोली में जाती दिख रही है। मतगणना में 18 प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए है।

उल्लेखनीय है कि 200 सीटों वाली 16वीं विधानसभा चुनाव में 199 सीटों पर गत 25 नवंबर को मतदान हुआ था। करणपुर से कांग्रेस प्रत्याशी के निधन के कारण वहां चुनाव स्थगित कर दिया गया था।

मोदी के कुशल नेतृत्व में राजस्थान, एमपी व छत्तीसगढ़ में भाजपा को स्पष्ट बहुमत : सीपी जोशी

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में राजस्थान, मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिला है।

जोशी ने राजस्थान में विधानसभा चुनाव में पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलने पर खुशी जताते हुए मीडिया से कहा कि प्रदेश में जनता ने मोदी की गांरटी पर विश्वास जताया है और कांग्रेस सरकार की पांच महीनों की गारंटियों को नकार दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं सहित तमाम लोगों ने पार्टी को जिताने के लिए रात दिन मेहनत की और उसी का परिणाम है आज भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला और वह सरकार बनाने जा रही है।

उन्होंने इस जीत के लिए प्रदेश की जनता एवं मोदी का आभार जताते हुए कहा कि जनता के समर्थन एवं कार्यकर्ताओं की तपस्या पर भाजपा की जीत का आधार बना। उन्होंने कहा कि मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में प्रदेश में गरीब, किसान, महिला, दलित, आदिवासी सहित हर वर्ग से मिले अटूट विश्वास ने भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार दी हैं।

राजस्थान और मध्यप्रदेश में RSS की नए राजनीतिक नेतृत्व को उभारने की तैयारी!

चुनाव परिणाम : अजमेर जिले की 8 विधानसभा सीटों में से 7 पर भाजपा का कब्जा

राजस्थान विधानसभा चुनाव परिणाम : भाजपा करीब 110 सीटों पर बढ़त बनाकर सबसे आगे