चुनाव परिणाम : अजमेर जिले की 8 विधानसभा सीटों में से 7 पर भाजपा का कब्जा

सर्दी में बारिश की फुहारों के बीच अजमेर में बीजेपी की जीत का जश्न।

अजमेर। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में अजमेर जिले की 8 विधानसभा सीटों में से 7 पर भाजपा ने कब्जा किया है। अजमेर उत्तर से वासुदेव देवनानी, दक्षिण से अनीता भदेल, ब्यावर से शंकर सिंह रावत, पुष्कर से सुरेश सिंह रावत, केकड़ी से शत्रुघ्न गौतम, नसीराबाद से रामस्वरूप लांबा, मसूदा से वीरेंद्र सिंह कानावत ने जीत दर्ज की, वहीं जिले की 8 विधानसभा सीटों में से मात्र एक किशनगढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस के विकास चौधरी की जीत हुई। उन्होंने निर्दलीय सुरेश रावत व भाजपा के भागीरथ चौधरी को शिकस्त दी।

अजमेर दक्षिण से भाजपा की अनीता भदेल विजयी

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में अजमेर दक्षिण विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रत्याशी एवं विधायक अनीता भदेल ने जीत हासिल की। भदेल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी डा द्रौपदी कोली को चार हजार 446 मतों से चुनाव हराया। भदेल को 71 हजार 319 मत मिले जबकि डा कोली को 66 हजार 873 मत मिले। भदेल पांचवीं बार विधायक चुनी गई हैं। भाजपा ने यह सीट बराकरार रखी।

अजमेर जिले की किशनगढ सीट से चुनाव जीते कांग्रेस प्रत्याशी विकास चौधरी।

राजस्थान विधानसभा चुनाव परिणाम : भाजपा 100 व कांग्रेस 80 सीटों पर आगे