छत्तीसगढ़ के राज्यपाल ने विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री मनोनीत किया

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री मनोनीत करते हुए उन्हें शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित किया है।

राज्यपाल हरिचंदन से इससे पूर्व आज यहां राजभवन में छत्तीसगढ़ राज्य भाजपा के अध्यक्ष अरूण साव ने पार्टी नेताओं के साथ मिलकर भाजपा के नव निर्वाचित विधायकों द्वारा सर्वसम्मति से साय को प्रदेश विधायक दल का नेता चुने जाने सम्बन्धी पत्र सौंपा और नई सरकार बनाने के लिए अपना दावा प्रस्तुत किया।

हरिचंदन ने साय को नेता चुने जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने संविधान की धारा 164 के तहत साय को मुख्यमंत्री नियुक्त करने संबंधित पत्र प्रदान किया और केबिनेट गठन के लिए आमंत्रित किया।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सर्वानंद सोनोवाल, मनसुख मांडविया, भाजपा के राज्य प्रभारी ओम माथुर सहित नवनिर्वाचित विधायक, पदाधिकारीगण एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित थे।

पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह होंगे छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष

आदिवासी नेता विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के होंगे नए मुख्यमंत्री