धानक्या में रविवार को होगी एकात्म मानव दर्शन पर चर्चा

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्मारक धानक्या में रविवार को एकात्म मानव दर्शन विषय पर चर्चा सत्र का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम के संयोजक दुष्यंत कुमार ने बताया कि मानव जीवन की एकात्म दृष्टि के आधुनिक चिंतक और विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के द्वारा दी गई एकात्म मानव दर्शन विषयक व्याख्यान माला को 60वां वर्ष प्रारम्भ हो रहा है।

इस अवसर पर पंडित दीनदयाल स्मारक की यात्रा एवं दर्शन के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा हैं जिसमें शिक्षाविद डॉ. सुभाष कौशिक और सार्थक संवाद के संयोजक देवेश बंसल के साथ एकात्म मानव दर्शन पर चर्चा सत्र आयोजित किया जाएगा जो सुबह छह बजे से प्रारंभ होगा।