अजमेर में झूलेलाल जन्म जयंती पर धूमधाम से निकला चेटीचंड का जुलूस

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में आज सिंधी समाज ने अपने आराध्य देव भगवान झूलेलाल के जन्म जयंती मौके पर चेटीचंड बहुत ही उत्साहपूर्वक एवं धार्मिक आस्था के साथ मनाया। इस मौके पर अजमेर में साठ से ज्यादा भव्य झांकियों का जुलूस निकाला गया जिसका दरगाह के बाहर शानदार स्वागत हुआ।

पूज्य झूलेलाल जयंती समारोह समिति के तत्वावधान में चेटीचण्ड महोत्सव पखवाड़ा के 11वें दिन पंचायतों, सामाजिक संगठनों व धार्मिक संगठनों के संयुक्त प्रयासों से विभिन्न स्थानों पर आयोजन किए गए। चेटीचंड जुलूस का शहर में मुख्य मार्गों से चेटीचण्ड जुलूस का समिति व विभिन्न संस्थाओं की ओर से भव्य स्वागत किया गया।

चेटीचंड महोत्सव में भाग लेने पहुंचे राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने भगवान झूलेलाल की आरती उतारी और सबके साथ सामूहिक नृत्य किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री ने सब समाजों के लिए बजट में कुछ ना कुछ किया है। सिंधी समाज को भी भरपूर सहयोग है और कंधे से कंधा मिलाकर वे भी व्यक्तिगत रूप से सिंधी समाज के साथ है। उन्होंने झूलेलाल मंदिर दिल्ली गेट पहुंचकर पूजा अर्चना की तथा देश व प्रदेश में सुख समृद्धि व शांति की कामना की।

राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री एवं विधायक वासुदेव देवनानी ने आज के दिन को ज्योति और जन का पर्व बताते हुए झूलेलाल भगवान के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया और कहा कि जुलूस से अजमेर शहर झूलेलालमय हो गया है। जुलूस में विधायक अनिता भदेल, उपमहापौर नीरज जैन, शहर भाजपा अध्यक्ष रमेश सोनी, पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार जयपाल, पूर्व विधायक डॉ. श्रीगोपाल बाहेती, नेता प्रतिपक्ष द्रौपदी कोली, शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सिन्धी समाज महासमिति, भारतीय सिन्धु सभा अजयमेरू, सिन्धु समिति, अजमेर सिंधी सेंट्रल महासमिति, अजयनगर सिन्धी समाज वैशाली सिन्धी सेवा समिति, पूज्य सिन्धी पंचायत, पंचशाील, आदर्श सिन्धी पंचायत, आदर्श नगर, सिन्धी लेडिज क्लब, सिन्धु विकास समिति, चंदवरदायी, ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम, सिन्धु सोशल वेलफेयर सो. नाका मदार, इच्छापूर्ण झूलेलाल मन्दिर, श्री अमरापुर सेवा घर, कोटड़ा, सिन्धु ज्योति सेवा समिति, झूलेलाल सेवा समिति, जेपी नगर, चन्द्र रूपाणी एण्ड पार्टी, नवयुवक सेवा मण्डल-आशा गंज, पूज्य सिन्धी पंचायत धोला भाटा, संत कंवरराम मंडल, सिंधी युवा संगठन, श्री आलकेश्वर महादेव मंदिर अम्बे विहार, पूज्य पारब्रहम सेवा ट्रस्ट, सिन्धी समाज रामगंज, सिन्धु शोधपीठ मदस विश्वविद्यालय, क्षेत्रिय सिन्धी समिति फायसागर रोड, सिन्धी इतिहास व साहित्य शोध संस्थान, जय झूलेलाल सेवा समिति बीके कौल, झूलेलाल मंदिर प्रेमप्रकाश आश्रम मार्ग, सिन्धी बोली विकास समिति, पूज्य सिन्धी पंचायत शास्त्री नगर, झूलेलाल सेवा मण्डली वैशाली नगर का इसमें भरतपूर सहयोग रहा।

पूज्य झूलेलाल जयंती समारोह समिति के अध्यक्ष कंवल प्रकाश किशनानी, महासचिव महेन्द्र कुमार तीर्थानी, कोषाध्यक्ष हरकिशन टेकचंदानी, सांई बाबा के ट्रस्टी महेश तेजवाणी, संरक्षक नरेन शाहनी भगत, भगवान कलवाणी, गिरधर तेजवाणी, हरीश वर्याणी, हरी चन्दनानी, हरीश झामनाणी, ईश्वर ठाराणी, वासुदेव मंघाणी, गुरबक्ष मीरानी, नारायणदास थदाणी, सुरेश सिंधी राधाकिशन आहूजा, जीडी वृंदाणी, जगदीश अबिचंदाणी, शंकर बदलानी, रमेश टिलवाणी, तुलसी सोनी, जगदीश भाटिया, पुष्पा साधवाणी, जोधा टेकचंदाणी, मोहन तुलस्यिाणी, हरीश केवलरामाणी, हरीश खेमाणी, अनिल आसनाणी, महेश टेकचंदाणी, मनीष गुवालाणी, दिशा किशनानी, लाल नाथाणी, रमेश मेंघाणी, ओम हीरानंदाणी, प्रचार मंत्री प्रकाश जेठरा, महेश मूलचंदाणी, चन्दर नावाणी, महेश इसराणी, वित्त समिति जयकिशन लख्याणी, मोती जेठाणी, दीपक साधवाणी, नारी वाघाणी, प्रकाश छबलाणी, केटी वाधवानी, कमल लालवाणी, दिनेश मुरजानी ने जुलूस में भाग लिया।