सावन की तीज को जोगणिया धाम में मनेगा लहरिया उत्सव

पुष्कर। सावन की तीज पर शनिवार को जोगणिया धाम में लहरिया उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।

पवित्र श्रावण मास में गुरू पूर्णिमा पर जोगणिया धाम के चन्द्रेश्वर महादेव पर 51 महिलाओं द्वारा तीर्थ सरोवर पुष्कर के जल से कावड लाकर शिव का जलाभिषेक किया जाता है। श्रावण की हरियाली अमावस पर सहस्त्र धारा का आयोजन बीते 16 साल से किया जाता र​हा है।

सावन की तीज पर जोगणिया धाम पुष्कर मे स्थापित सातू बहना, बिजासन मां, बायां सा महाराज को दूज को सिजांरा अर्पण कर तीज के दिन सावन की तीज मनाई जाती है। माता जी के लहरिया अर्पण कर कावड लाने वाली 51 महिलाओं को एक लहरिये की साडी, मेहंदी का कोन, घेवर व फल वितरित किए जाते हैं। इस मौके पर गरीब परिवार की 31 महिलाओं को लहरिया, घेवर, फल, हरी सब्जियां भी वितरित की जाती है।