सेवा भारती कच्ची बस्तियों में चलाएगी श्रद्धा जागरण अभियान

जयपुर। महानगर सेवा भारती जयपुर की चारदीवारी में स्थित साठ कच्ची बस्तियों में श्रद्धा जागरण अभियान चलाएगी। प्रांतीय महिला कार्य प्रमुख अनिल शुक्ला के सान्निध्य में चलने वाले इस अभियान के तहत भजन सत्संग में रुचि रखने वाली किशोरियों व महिलाओं को भजन सामग्री उपकरण ढोलक, मजीरे, खड़ताल, झांझर आदि उपलब्ध कराए जाएंगे।

शुक्ला ने बताया की साप्ताहिक चलने वाली इन भजन मंड​लियों के माध्यम से समाज में जन जागरण व सामाजिक समरसता का वातावरण बनेगा। पुरानी बस्ती स्थित पौंड्रिक नगर की बैरवा बस्ती में कार्यक्रम की शुरुआत कर दी गई है। सी स्कीम स्थित विनोबा भावे बस्ती व हथरोई बावड़ी में अभियान का आगाज हो चुका है।

महानगर सह मंत्री संजना अग्रवाल, भाग-1 के सह मंत्री राजेश शुक्ला, प्रकल्प प्रमुख हेमराज, सेवा प्रमुख हरिमोहन, नगर उपाध्यक्ष गीता पुरोहित व सह मंत्री संतोष सिरोही, कुंतल, सत्यनारायण, अनुसूइया पारीक की सहभागिता रही।

सावन की पद्मिनी एकादशी पर हुए इस कार्यक्रम में अपार संख्या में बरसात का आनंद लेते हुए महिलाओं की भागीदारी काफी रही। प्रांत संगठन मंत्री द्वारिका ने कहा कि सभी कच्ची बस्तियों में यह श्रद्धा जागरण अभियान जारी रहेगा। महानगर अध्यक्ष नवल बगड़िया ने मुंबई के जैन मित्र द्वारा यह सहयोग प्रदान करने पर आभार व्यक्त किया।