रिलायंस इंफ्रा ने एआई कारोबार में रखा कदम, बनाई तीन नई सहायक कंपनी

0

मुंबई। बुनियादी ढांचा क्षेत्र की कंपनी रिलांयस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) कारोबार के क्षेत्र में कदम रखते हुए तीन नई सहायक कंपनियां बनाने की सोमवार को घोषणा की।

ये कंपनियां रिलायंस एआई वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड, रिलायंस एआई एपेक्स प्राइवेट लिमिटेड और रिलायंस एआई वन प्राइवेट लिमिटेड के नाम से बनाई गई हैं।
इस घोषणा के बाद रिलायंस इंफ्रा के शेयर पांच प्रतिशत (4.10 रुपए) चढ़कर 86.17 रुपए पर पहुंच गए।

रिलायंस इंफ्रा ने शेयर बाजारों को बताया है कि तेजी से बढ़ते एआई और नए जमाने की प्रौद्योगिकियों का हिस्सा बनने के लिए उसने अपनी नई सहायक कंपनियों के जरिये अपने कारोबार में एआई और संबंधित प्रौद्योगिकी आधारित गतिविधियों को शामिल करने के लिए कदम उठाए हैं।

रिलायंस इंफ्रा अनिल डी. अंबानी रिलायंस ग्रुप का हिस्सा है। यह रोड, मेट्रो, एयरपोर्ट और रियल एस्टेट कारोबार में संलग्न है।