पहाड़पुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा गार्ड की पत्थर मारकर हत्या

1

भरतपुर। राजस्थान में भरतपुर के बंशी पहाड़पुर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की रात एक सुरक्षा गार्ड की एक अन्य यात्री ने पत्थर मार कर हत्या कर दी।

राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) सूत्रों ने बताया कि गुजरात में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करने वाले संतोष को लखनऊ में उतरकर हरदोई जाना था। सफर के दौरान ट्रेन में सीट को लेकर उसका एक अन्य यात्री से विवाद हो गया।

बंशी पहाड़पुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर दोनों के बीच फिर झगड़ा हुआ, जिसके बाद आरोपी ने संतोष पर पत्थर से हमला कर दिया। हमले में संतोष की मौके पर ही मौत हो गई।

जीआरपी ने झांसी निवासी आरोपी को हिरासत में ले लिया। संतोष का शव बयाना अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन शुक्रवार दोपहर बयाना पहुंचे।