वाराणसी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 युवक और 2 युवतियां हिरासत में

1

वाराणसी। वाराणसी के चितईपुर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर इलाके में रविवार को हड़कंप मच गया, जब सन फ्लॉवर एकेडमी के पास स्थित एक मकान पर विशेष अभियान समूह (एसओजी-2) ने अचानक छापा मारा।

सूत्रों के अनुसार, दीपक सिंह के घर पर लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं। सूचना पर कमिश्नरेट की एसओजी-2 टीम ने अचानक दबिश देकर देह व्यापार का अड्डा उजागर किया। मौके से 4 युवकों और 2 युवतियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस को वहां से शक्तिवर्धक दवाइयां भी बरामद हुई हैं।

इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और आसपास के लोग हैरान हैं। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की गहन जांच में जुट गई है। जांचकर्ता यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि कहीं यह रैकेट किसी बड़े गिरोह से जुड़ा तो नहीं है।