भगवान भोलेनाथ का नाम लेने मात्र से मिट जाते हैं सारे पाप : संत उत्तमराम शास्त्री

अजमेर। गुलाब बाड़ी स्थित तेजाजी की देवली मंदिर परिसर में चल रही शिव महापुराण कथा के दौरान युवा संत उत्तम राम शास्त्री ने कहा कि 12 ज्योतिर्लिंगों का दर्शन और पूजन बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। शिव पुराण के अनुसार जो व्यक्ति सुबह-शाम इनका नाम लेता है, उसके सात जन्मों के पाप मिट जाते हैं और वह जन्म-मृत्यु के बंधन से मुक्त हो जाता है।

महाराज ने कहा कि संसार में तुलसी एक पौधा नहीं यह जीवनदायनी और कैंसर जैसे अनेक रोगों को ठीक करने वाली औषधि है। तुलसी तो वनस्पति संसार है, लेकिन इसका महत्व सिर्फ एक पौधे से कहीं बढ़कर है। यह न केवल एक औषधीय पौधा है, बल्कि इसका धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व भी बहुत अधिक है।

तुलसी का हिंदू धर्म में विशेष स्थान है। इसे जड़ी-बूटियों की रानी भी कहा जाता है। तुलसी के कई फायदे हैं। तुलसी में कई औषधीय गुण होते हैं, जो इसे विभिन्न रोगों के उपचार में उपयोगी बनाते हैं। तुलसी को हिंदू धर्म में लक्ष्मी का रूप माना जाता है और इसे घर में लगाने और पूजा करने की परंपरा है।

तुलसी का पौधा हवा को शुद्ध करने में भी मदद करता है। तुलसी को सकारात्मकता और सदभाव का प्रतीक माना जाता है। इसलिए, तुलसी को केवल एक पौधा कहना सही नहीं है, बल्कि यह एक सांस्कृतिक प्रतीक भी है।

इस दौरान महाराज ने भगवान शिव के अनेक ज्योतिर्लिंगों का वर्णन करते हुए कई मार्मिक प्रसंग सुनाए। इस दौरान भगवान भोलेनाथ के अर्धनारीश्वर स्वरूप की झांकी सजाई गई। भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक भजन सुनाकर माहौल को भक्ति में कर दिया। आरती के पश्चात श्रद्धालु प्रसाद व्यक्तित्व किया गया।