श्रीमदभागवत कथा : गढ़वाल पैलेस में मनाया नंदोत्सव

अजमेर। संसार के कल्याण के लिए श्रीहरि समय-समय पर अवतरित होकर पृथ्वी पर साधु-संतों जीव जंतुओं और मनुष्य की रक्षा करते हैं। यह बात कैलाश शरण महाराज ने बुधवार को गढ़वाल पैलेस में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दौरान कही।

श्रीमद् भागवत कथा प्रसंग के दौरान नंदोत्सव मनाया गया। भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप की झांकी सजाई गई। भगवान का जन्म उत्सव मनाते समय कान्हा बंसी जोर से बजाई रे, मेरा आपकी कृपा से, कांकरिया मत मारे कान्हा गगरिया फूट जाएगी, नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की आदि भजनों पर माहौल भक्ति में हो गया। श्रद्धालु भाव विभोर होकर खुशी से नृत्य करने लगे!

भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप की झांकी देखने के लिए हजारों श्रद्धालु उमड़ पड़े। आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान दक्षिण विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी हेमंत भाटी, ब्लॉक अध्यक्ष निर्मल बेरवाल पवन, मंडल अध्यक्ष दिलीप गढ़वाल, दीपक यादव समत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।