होली पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल रेलसेवा का संचालन

0

अजमेर। रेलवे की ओर से होली पर्व पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

गाडी संख्या 09609, उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 03.03.26 से 31.03.26 तक (05 ट्रिप) उदयपुर सिटी से प्रत्येक मंगलवार को 13.45 बजे रवाना होकर बुधवार को 10.15 बजे योगनगरी ऋषिकेश पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाडी संख्या 09610, योगनगरी ऋषिकेश-उदयपुर सिटी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 04.03.26 से 01.04.26 तक (05 ट्रिप) योगनगरी ऋषिकेश से प्रत्येक बुधवार को 17.55 बजे रवाना होकर गुरूवार को 15.30 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी।

यह रेलसेवा मार्ग में राणाप्रतापनगर, मावली, फतेहनगर, चित्तौडगढ, भीलवाडा, मांडल, विजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, राजगढ, अलवर, रेवाडी, गुडगॉव, दिल्ली कैंट, दिल्ली, शामली, रामपुर मनिहारान, टपरी जं., रूडकी व हरिद्वार स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 01 सैकण्ड एसी, 03 थर्ड एसी, 01 थर्ड एसी इकोनोमी, 05 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी, 01 पॉवरकार व 01 गार्ड डिब्बो सहित कुल 16 डिब्बे होगे।