अलवर। राजस्थान में अलवर के बगड़ तिराहे थाना क्षेत्र में सोमवार को तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े टेंपो से टकरा गई इससे टैम्पो में सवार तीन लोग घायल हाे गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुभाष जोशी अलवर सब्जी मंडी से सब्जी भरकर टेंपो से अपने गांव बाम्बोली जा रहा था। रास्ते में बगड़ तिराहे के पास वह पानी पीने के लिए सड़क किनारे रुके थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार कार ने ओवरटेक करते हुए टेंपो को टक्कर मार दी, जिससे टेंपो पलट गया। इससे ईसान खान, सुभाष जोशी और एक बालिका घायल हो गए।
सूत्रों ने बताया कि घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। सूचना के बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार चालक की पहचान करने में जुटी है।



