श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने बोर्ड में बदलाव के बाद पद छोड़ा

0

कोलंबो। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के लंबे समय से मुश्किलों में घिरे अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यह फैसला इस लिये लिया गया क्योंकि देश के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने नेशनल क्रिकेट बॉडी में बदलाव पर जोर दिया था।

सिल्वा के साथ के साथ बोर्ड के अन्य अधिकारियों ने भी एक साथ इस्तीफा दे दिया है, जैसा कि पहले तय किया गया था। ये इस्तीफे तुरंत लागू होंगे, जिससे एक अंतरिम बॉडी के चार्ज लेने का रास्ता साफ हो जाएगा।

एसएलसी ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि श्रीलंका क्रिकेट के प्रेसिडेंट, मिस्टर शम्मी सिल्वा ने आज से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके साथ, एसएलसी की एग्जीक्यूटिव कमिटी के अधिकारियों और सदस्यों ने भी अपना इस्तीफा दे दिया है। बयान में आगे कहा गया कि इस फैसले के बारे में राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके और खेल मंत्री सुनील कुमारा गमागे को बता दिया गया है।