माली समाज की प्रतिभाओं का राज्य स्तरीय सम्मान समारोह 4 दिसंबर को, आवेदन आमंत्रित

5

नागौर। शिक्षा, खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली माली (सैनी) समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित और सम्मानित करने के लिए राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 4 दिसंबर 2026 को किया जाएगा। संत शिरोमणि श्री लिखमीदासजी महाराज स्मारक विकास संस्थान, अमरपुरा की ओर से आयोजित होने वाले इस समारोह के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

संस्थान के कोषाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि समाज की प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करने और उनकी उपलब्धियों को समाज के सामने लाने के उद्देश्य से प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाता है। इस वर्ष भी निर्धारित पात्रता के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

30 अक्टूबर तक किए जा सकेंगे आवेदन

प्रतिभा सम्मान के लिए पात्र अभ्यर्थी 30 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार विचार किया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन के लिए संस्थान की वेबसाइट sldamarpura.in, sldamarpura.com और sldamarpura.org पर सुविधा उपलब्ध कराई गई है। आयोजकों ने अभ्यर्थियों और अभिभावकों से अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने का आग्रह किया है।

आवेदन में परेशानी हो तो हेल्पलाइन पर मिलेगी जानकारी

ऑनलाइन आवेदन एवं समारोह से संबंधित जानकारी के लिए संस्थान की ओर से हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। आवेदक टीकमचंद से 9983136360, रूपचंद से 9079903913, मांगीलाल से 9982526484, राधेश्याम से 9414924453 और रामेश्वर सैनी से 9928878574 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा संस्थान के कोषाध्यक्ष कमल भाटी से 9414118175 पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

आयोजकों ने माली (सैनी) समाज की पात्र प्रतिभाओं से अधिकाधिक संख्या में आवेदन करने का आह्वान करते हुए कहा कि समारोह का उद्देश्य प्रतिभाशाली युवाओं और समाज के अन्य उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले लोगों का उत्साहवर्धन करना है।