हनुमानगढ़ में कार की चपेट में आने से एक छात्र की मौत, एक घायल

1

हनुमानगढ़। राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के पल्लू थाना क्षेत्र में परीक्षा देने आए एक विद्यार्थी की सड़क पार करते कार की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि मेगा हाईवे पर एमडी कॉलेज के पास समय सिंह गुर्जर (24), साहिल डामोर और लोकेश मीणा सोमवार को दोपहर में मेगा हाइवे वे पार करके एमडी कॉलेज जा रहे थे। अचानक तेज रफ्तार आई कार, देखकर लोकेश मीणा हट गया, लेकिन समय सिंह और साहिल उसकी चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि दोनों को पल्लू के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां समय सिंह की मौत हाे गई।