सात साल के बच्चे को शिक्षक ने नृशंसता से पीटा, शिक्षक के खिलाफ प्रकरण दर्ज

0
सिरोही में सात साल के बच्चे की पिटाई से शरीर में उभरे निशान।

सिरोही। जिला मुख्यालय के हाउसिंग बोर्ड स्कूल में एक शिक्षक ने पहली कक्षा के सात साल के बच्चे को नृशंसता से पीटा। इस प्रकरण में हंगामा होने पर पुलिस ने पिता की शिकायत पर शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

मामला गुरुवार का है। सिरोही के हाउसिंग बोर्ड स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पहली कक्षा में पढ़ने वाले दीक्षित वैष्णव को उसकी मां शुभ सही सलामत स्कूल छोड़कर आई थी। जब स्कूल की छुट्टी होने पर उसे वापस घर लेकर आ रही ही तो वो सही से चल नहीं पा रहा था। उसकी मां ने इस पर गौर किया। लेकिन, घर पहुंचने तक बच्चे ने ये नहीं बताया कि उसके साथ हुआ क्या है। घर पहुंचने पर उसकी मां ममता ने चोट की आशंका में उसके शरीर को देखा तो उस पर कई निशान नजर आए। बच्चे के पिता ने सिरोही कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वो बताने से डर रहा था। जब काफी दबाव दिया तो उसने बताया कि उसके अध्यापक गजेंद्र सिंह ने उसे पीटा है। उसकी जांघ से एड़ी तक और कमर पर पीटने के निशान थे। रिपोर्ट में उसके पिता ने बताया कि शिक्षक ने उसे डराया भी था कि यदि खिड़की बताया तो उसे और पीटेंगे।

सिरोही जिला कलेक्टर को घाव दिखाते संयम लोढ़ा।

इस घटना की सूचना मिलने पर पूर्व विधायक संयम लोढ़ा बच्चे से मिलने उसके घर गए। उसकी हालत देखकर वो बच्चे को उसकी माता और पिता से पूरी जानकारी ली।परिवार ने बताया की रात को 10 बजे थाने गए तो पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की और आज पुलिस हैड कांस्टेबल समझौते के लिए दबाव बनाने लगा ।

इसके बाद पूर्व विधायक संयम लोढ़ा छात्र एवं उसके परिजनों के साथ जिला पुलिस अधीक्षक, सिरोही से मिले और आरोपी शिक्षक के विरुद्ध तत्काल एवं कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। लोढ़ा ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष घटना को गंभीर बताते हुए स्पष्ट रूप से कहा कि सिरोही के बच्चों के साथ इस प्रकार की क्रूरता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल डिप्टी को मुकदमा दर्ज करवाने, बच्चे का मेडिकल करवाने तथा आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।

लोढ़ा छात्र दीक्षित वैष्णव एवं उसके परिवार को साथ लेकर जिला कलेक्टर से भी मिले। उन्होंने जिला कलेक्टर के समक्ष घटना को गंभीरता से रखते हुए आरोपी शिक्षक के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने तथा विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि सिरोही के बच्चों के साथ किसी भी प्रकार की क्रूरता और हिंसा को सहन नहीं किया जाएगा शिक्षक का दायित्व बच्चों को शिक्षा, संस्कार और सुरक्षा देना है, न कि उनके साथ हिंसा करना राजकीय विद्यालय में पहली कक्षा के मासूम बच्चे के साथ इस प्रकार की घटना होना पूरी शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल और एक कलंक है।

इस मौके पर सिरोही नगर कांग्रेस अध्यक्ष पुनीत कुमार जैन, शिवगंज ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण रावल, शिवगंज नगर कांग्रेस अध्यक्ष हडमत सिंह मेड़तिया, दशरथ सिंह नरूका, जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव कुशल सिंह देवड़ा, विनोद देवड़ा, मुख्तियार खान, सुंदर माली, हडमत सिंह देवड़ा, कांतिलाल खत्री, जयंतीलाल माली, ज्योति तोलानी, प्रवीण जाटोलिया, गोविंद दादावत, भंवर सिंह देवड़ा, प्रवीण सिंह निम्बोड़ा, प्रकाश धवल वनेपाल सिंह पदम सिंह अनिल प्रजापत मौजूद रहे।