उदयपुर। राजस्थान में उदयपुर शहर के सुखेर थाना क्षेत्र में रविवार को एक ट्रेलर की टक्कर से मोटरसाईकिल सवार तीन युवकों की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर राजसमंद से उदयपुर आ रहे ट्रेलर ने चीरवा टनल के पास आगे चल रही मोटरसाईकिल को चपेट में ले लिया जिससे उस पर सवार तीन व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना पर सुखेर थानाधिकारी भरत योगी ने मौके पर पहुंचकर तीनों शवों को महाराणा भूपाल सार्वजनिक चिकित्सालय को मोर्चरी में रखवाया हैं। मृतकों की शिनाख्त नहीं हुई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



