झुंझुनूं। राजस्थान में झुंझुनू जिले के सिंघाना थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक कार के खेत में गिरने से तीन युवकों की मौत हाे गई और एक युवक घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि यह घटना भैंसावत के पास देर रात करीब दो बजे हुई। चारों दोस्त एक शादी समारोह में शामिल होकर कार से लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी सड़क किनारे बनी एक दीवार से टकराकर कई मीटर दूर खेत में जा गिरी। इससे संदीप कड़वासरा, तनिष्क शेखावत और धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से गाड़ी में फंसे युवकों को बाहर निकाला। घायल अजय कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद झुंझुनूं के राजकीय बीडीके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों शव चिड़ावा के उप-जिला अस्पताल के शवगृह में रखवा दिए हैं। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।



