हनुमानगढ़ में इच्छापूर्ण मंदिर में चोरी करने वाले 3 चोर अरेस्ट

0

हनुमानगढ़। राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी थाना क्षेत्र में एक मंदिर में चोरी की घटना का पुलिस ने तत्परता खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।

आरोपी चक 4 केएसपी स्थित इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर से चांदी के कई छोटे-बड़े छत्र और दानपात्र की नकदी चुरा ले गए थे। रमण पूनिया ने गुरुवार को शिकायत दर्ज कराते बताया कि एक जुलाई की देर रात मंदिर में चोरों ने मंदिर से चांदी के छत्र और नकदी को निशाना बनाया।

टिब्बी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद मुखबिरों की सूचना और मजबूत तकनीकी सबूतों के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों को जल्द ही दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अब्दुल खालिक उर्फ लाला, नूरनबी और अर्जुन के रूप में हुई है। ये तीनों पहले भी कई अपराधों में संलिप्त रहे हैं। पुलिस चोरी गए चांदी के छत्रों और नकदी की बरामद करने का प्रयास कर रही है।