अलवर। राजस्थान में अलवर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मत्स्य औद्योगिक क्षेत्र में हुई ट्रांसफार्मर चोरी की वारदातों का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार करके उनसे करीब तीन क्विटल ताम्बा बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बुधवार को बताया कि आरोपियों में बलविन्द्र सिंह रायसिख (28), गुरविन्दर सिंह रायसिख (19), सोनू रायसिख (20) और हरजीत उर्फ रणजीत सिंह रायसिख (25) शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि अब तक की जांच में आरोपियों ने कई कारखानों में ट्रांस्फार्मर का सामान चोरी करने की बात कबूली है। उन्होंने बताया कि आरोपियों द्वारा क्षेत्र में रेकी करके वारदात को अंजाम दिया जाता था। आरोपियों से पूछताछ जारी है, चोरी की अन्य वारदातों को भी खुलासा होने की उम्मीद है।



