तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि से निलंबित

0

नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी को महिला सांसद के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के आरोप में मानसून सत्र की शेष अवधि से निलंबित किया गया।

पीठासीन अधिकारी कृष्ण प्रसाद तेन्नेटी ने दो बार स्थगन के बाद सदन की कार्यवाही शुरु की और हंगामे के बीच जरूरी कागजात सदन के पटल पर रखवाया। उसके बाद उन्होंने कहा कि कल्याण बनर्जी के खिलाफ महिला सांसदों की ओर से लिखित शिकायत मिली है जिसमें कहा गया है कि उन्होंने महिला सांसदों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है।

संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने प्रस्ताव किया कि महिला सांसदों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में कल्याण बनर्जी को सत्र की शेष अवधि से निलंबित किया जाए जिसे सदन ने ध्वनिमत से स्वीकार कर लिया। तेन्नेटी ने प्रस्ताव स्वीकार करने के बाद बनर्जी को सदन से बाहर जाने का आग्रह किया और सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।