हनुमानगढ़ में हवा भरते ट्रक का टायर फटा, मिस्त्री की मौत

0

हनुमानगढ़। राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के गोगामेडी कस्बे में एक वर्कशॉप के मिस्त्री की ट्रक के टायर में हवा भरते समय टायर फट जाने से मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार दोपहर में गोगामेडी में सोनी वर्कशॉप पर काम करने वाला रोहताश (34) एक ट्रक के टायर में पंचर लगाने के बाद हवा भर रहा था।

हवा भरते समय जोरदार धमाके के साथ टायर फट गया, जिससे रोहताश बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसे तुरंत गोगामेड़ी के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।