बीकानेर में स्कॉर्पियो की टक्कर से दो मासूम बच्चों की मौत

0

बीकानेर। राजस्थान में बीकानेर जिले के गजनेर थाना क्षेत्र में गांव भोलासर के पास शनिवार को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी की टक्कर से सड़क किनारे मोटरसाइकिल के पास खड़े दो मासूम भाइयों की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि गांव के समीप शाम को राकेश के दो मासूम पुत्र सुनील (सात) और राजेंद्र (तीन) संदीप के साथ मोटर साइकल के पास सड़क किनारे खड़े थे तभी एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने तीनों के टक्कर मार दी। इससे तीनों बुरी तरह से जख्मी हो गए।

पुलिस ने बताया कि घायलों को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल भेजा गया जहां चिकित्सकों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया। संदीप का उपचार किया जा रहा है।