पाली। राजस्थान में पाली जिले के चंडावल थाना क्षेत्र में मंगलवार को पाइपलाइन के लिए खोदे गए लगभग 20 फीट गहरे गड्ढे में मिट्टी ढहने से दो लोगों की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि सोजत उपखंड के चंडावल क्षेत्र में पानी की पाइपलाइन के लिए 20 फीट गहरे गड्ढे में खुदाई का काम चल रहा था, तभी मिट्टी ढह गई जिससे चार मजदूर उसमें दब गए।
घटना की सूचना पर थाना प्रभारी अमराराम मीणा घटनास्थल पर पहुंचे जहां स्थानीय लोगों की सहायता से मिट्टी में दबे लोगों को बाहर निकाल कर चंडावल अस्पताल पहुंचाया जब तक दो लोगों का दम टूट गया। हादसे में घायल दो व्यक्तियों को सोजत के उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



