चित्तौड़गढ़। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में पुलिस ने कार में ले जाई जा रही करीब दस किलो अवैध अफीम बरामद करके दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह ने बुधवार को बताया कि सदर थाना क्षेत्र में पुलिस दल की नाकाबन्दी के दौरान दो व्यक्ति उदयपुर-नीमच की तरफ से एक कार लेकर आए। पुलिस ने उनको रोक कर कार की तलाशी ली तो कार में नौ प्लास्टिक की थैलियां मिली जिनमें कुल 10 किलो अवैध अफीम भरी थी।
उन्होंने बताया कि कार में सवार चालक नरेन्द्र कुमार (55) राजु पोरवाल (52) को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के हैं।



