प्रथम चरण का मतदान शांतिपूर्वक सम्पन्न, अजमेर जिले में 81.92 प्रतिशत मतदान

0

अजमेर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के प्रथम चरण का मतदान बुधवार को अजमेर जिले में शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी लोक बन्धु ने बताया कि जिले की 6 नगरपालिकाओं के 150 वार्डों में कुल 87,919 मतदाताओं में से 72,021 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार जिले में कुल 81.92 प्रतिशत औसत मतदान दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि जिले की संबंधित नगरपालिकाओं में मतदान सुबह 7 बजे सभी मतदान केन्द्रों पर शुरू हुआ तथा निर्धारित समय तक शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। मतदान प्रक्रिया के दौरान जिले में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। सभी मतदान केन्द्रों पर मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से सम्पन्न हुई।

केकड़ी नगरपालिका के 40 वार्डों में कुल 35,829 मतदाताओं में से 27,960 मतदाताओं ने मतदान किया। यहां कुल मतदान प्रतिशत 78.04 रहा। प्रातः 10 बजे तक 22.59 प्रतिशत, दोपहर 1 बजे तक 49.90 प्रतिशत, अपराह्व 3 बजे तक 63.53 प्रतिशत तथा शाम 6 बजे तक 77.64 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

नसीराबाद नगरपालिका के 20 वार्डों में कुल 6,834 मतदाताओं में से 6,097 मतदाताओं ने मतदान किया। यहां कुल मतदान प्रतिशत 89.22 रहा। प्रातः 10 बजे तक 36.87 प्रतिशत, दोपहर 1 बजे तक 67.64 प्रतिशत, अपराह्न 3 बजे तक 79.32 प्रतिशत तथा सायं 6 बजे तक 89.22 प्रतिशत मतदान हुआ।

पीसांगन नगरपालिका के 25 वार्डों में कुल 14,098 मतदाताओं में से 12,227 मतदाताओं ने मतदान किया। यहां कुल मतदान प्रतिशत 86.73 रहा। प्रातः 10 बजे तक 30.94 प्रतिशत, दोपहर 1 बजे तक 54.47 प्रतिशत, अपराह्न 3 बजे तक 70.27 प्रतिशत तथा सायं 6 बजे तक 86.73 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

सरवाड़ नगरपालिका के 25 वार्डों में कुल 16,334 मतदाताओं में से 14,078 मतदाताओं ने मतदान किया। यहां कुल मतदान प्रतिशत 86.19 रहा। प्रातः 10 बजे तक 30.98 प्रतिशत, दोपहर 1 बजे तक 58.42 प्रतिशत, अपराह्व 3 बजे तक 71.62 प्रतिशत तथा सायं 6 बजे तक 85.96 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

सावर नगरपालिका के 20 वार्डों में कुल 8,972 मतदाताओं में से 7,256 मतदाताओं ने मतदान किया। यहां कुल मतदान प्रतिशत 80.87 रहा। प्रातः 10 बजे तक 30.29 प्रतिशत, दोपहर 1 बजे तक 58.70 प्रतिशत, अपराह्न 3 बजे तक 68.07 प्रतिशत तथा सायं 6 बजे तक 80.64 प्रतिशत मतदान हुआ।

टांटोटी नगरपालिका के 20 वार्डों में कुल 5,852 मतदाताओं में से 4,403 मतदाताओं ने मतदान किया। यहां कुल मतदान प्रतिशत 75.24 रहा। सुबह 10 बजे तक 34.07 प्रतिशत, दोपहर 1 बजे तक 58.73 प्रतिशत, अपराह्न 3 बजे तक 68.06 प्रतिशत तथा शाम 6 बजे तक 75.24 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।