
अजमेर। नगर निकाय आम चुनाव-2026 के अन्तर्गत नगर निगम अजमेर के निर्वाचन के लिए शनिवार को भी नामांकन भरे गए। निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेने के इच्छुक व्यक्तियों ने शनिवार 29 अगस्त को वार्ड नंबर एक से 20 तक कुल 163 फार्म वितरित किए गए। इसमें से कुल 9 फॉर्म जमा किए गए।
वार्ड संख्या 21 से 40 तक कुल 100 फॉर्म वितरित किए गए है। इसमें से कुल 10 फॉर्म भरकर जमा किए गए। वार्ड संख्या 41 से 60 तक कुल 110 फॉर्म वितरित किए गए है। वार्ड संख्या 61 से 80 तक कुल 122 फॉर्म वितरित किए गए है। इसमें 4 एआरओ के माध्यम से विभिन्न वार्डवार नाम निर्देशन पत्रों का वितरण किया गया।
वार्ड संख्या एक से 20 के सहायक रिर्टनिंग अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट शहर प्रवीण कुमार ने बताया कि वार्ड संख्या 4 के लिए निर्दलीय उम्मीदवार हेमा गहलोत, वार्ड संख्या 13 के लिए निर्दलीय उम्मीदवार अहमद हुसैन, वार्ड संख्या 5 के लिए निर्दलीय उम्मीदवार गोजु देवी, वार्ड संख्या एक के लिए निर्दलीय उम्मीदवार बनवारी लाल शर्मा, वार्ड संख्या 12 के लिए कांग्रेस उम्मीदवार संगीता, वार्ड संख्या एक के लिए कांग्रेस उम्मीदवार बनवारी लाल शर्मा, वार्ड संख्या 13 के लिए कांग्रेस उम्मीदवार खुशनूर खानम, वार्ड संख्या 14 के लिए कांग्रेस उम्मीदवार वाहिद मोहम्मद द्वारा नामांकन किया गया।
वार्ड संख्या 21 से 40 के सहायक रिर्टनिंग अधिकारी एवं सहायक कलक्टर मुख्यालय दिव्या सोनी ने बताया कि वार्ड संख्या 33 के लिए निर्दलीय उम्मीदवार उम्मेद सिंह, वार्ड संख्या 22 के लिए निर्दलीय उम्मीदवार दीपेश हरियाला, वार्ड संख्या 28 के लिए निर्दलीय उम्मीदवार संजय वर्मा, वार्ड संख्या 30 के लिए कांग्रेस उम्मीदवार बालकिशन शर्मा, वार्ड संख्या 39 के लिए कांग्रेस उम्मीदवार सरजू देवी, वार्ड संख्या 32 के लिए कांग्रेस उम्मीदवार खुशनुमा परवीन, वार्ड संख्या 39 के लिए कांग्रेस उम्मीदवार सीमा, वार्ड संख्या 23 के लिए कांग्रेस उम्मीदवार नीलम सियोल, वार्ड संख्या 40 के लिए आम आदमी पार्टी उम्मीदवार शिव राम सिंह, वार्ड संख्या 28 के लिए कांग्रेस उम्मीदवार संजय वर्मा द्वारा नामांकन किया गया।
वार्ड संख्या 41 से 60 के सहायक रिर्टनिंग अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट पद्मा देवी ने बताया कि वार्ड संख्या 43 के लिए निर्दलीय उम्मीदवार निर्मला जाटव, वार्ड संख्या 52 के लिए निर्दलीय उम्मीदवार गोविंद, वार्ड संख्या 43 के लिए कांग्रेस उम्मीदवार काजल यादव, वार्ड संख्या 47 के लिए कांग्रेस उम्मीदवार तरुणा, वार्ड संख्या 45 के लिए कांग्रेस उम्मीदवार खेमचंद द्वारा नामांकन किया गया।
वार्ड संख्या 61 से 80 के सहायक रिर्टनिंग अधिकारी एवं उपायुक्त एडीए शीला चौधरी ने बताया कि वार्ड संख्या 76 के लिए निर्दलीय उम्मीदवार पूजा तोलवानी द्वारा नामांकन किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया नामांकन प्रक्रिया का अवलोकन
नगर निकाय आम चुनाव 2026 की नामांकन प्रक्रिया के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी लोक बन्धु ने नामांकन प्रक्रिया का शनिवार को नगर निगम के लिए नियुक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में नामांकन प्रक्रिया का अवलोकन किया। अभ्यर्थियों को नाम निर्देशन पत्र वितरित करने से लेकर जमा करने तक की सम्पूर्ण प्रक्रिया का अवलोकन कर निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार कार्य करने के निर्देश प्रदान किए। नामांकन प्रपत्र भरने के सम्बन्ध में हेल्प डेस्क द्वारा आवश्यक सहयोग करने के लिए कहा।
उन्होंने कहा कि नाम निर्देशन पत्र भरने के लिए उम्मीदवारों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। किसी भी विषय के बारे में जानकारी मांगे जाने पर प्रदान की जानी चाहिए। प्रतिभूति राशि के सम्बन्ध में सजगता के साथ कार्य किया जाए। सम्बन्धित सहायक रिटर्निंग अधिकारी राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करें। प्रस्तावकों के संबंध में भी निर्देशानुसार कार्यवाही की जाए। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अभिषेक गोयल, अजमेर विकास प्राधिकरण के सचिव अनिल पुनिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु सहित अधिकारी साथ रहे।



