12 अक्टूबर के पथसंचलन और शक्ति संचलन को लेकर दुर्गा वाहिनी ने बनाई रणनीति

1

अजमेर। आगामी 12 अक्टूबर को प्रस्तावित पथसंचलन एवं शक्ति संचलन कार्यक्रम को लेकर विश्व हिन्दू परिषद-मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मंगलवार को विश्व हिन्दू परिषद कार्यालय में बैठक आयोजित कर कार्यक्रम की व्यवस्थाओं और विभिन्न जिम्मेदारियों पर मंथन किया गया।

बैठक में कार्यक्रम को व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से आयोजित करने के लिए क्षेत्रवार दायित्व सौंपने, जनसंपर्क एवं जनजागरण अभियान चलाने तथा अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने तैयारियों से जुड़े सुझाव साझा किए और उन्हें निर्धारित समय में पूरा करने पर सहमति जताई।

प्रांतीय उपाध्यक्ष स्नेहलता पंवार तथा प्रांत सहमंत्री किशन गुर्जर के सान्निध्य में हुई बैठक में विभाग स्तर से बनवारी लाल शर्मा, क्षेत्रीय संयोजक अभिलाषा यादव, प्रांत सत्संग प्रमुख अलका गौड़, विभाग संयोजिका नीना शर्मा, विभाग सह संयोजिका हिमांशी सिंह, अर्चना पाण्डेय, दीपिका, मंजू रावत और रिया शर्मा सहित विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे।

जिला स्तर से महानगर मंत्री कैलाश सिंह भाटी, महानगर बजरंग दल संयोजक चेतन सैनी, प्रखंड-2 अध्यक्ष संदीप बंसल सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भी बैठक में भाग लिया। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और आपसी समन्वय के साथ आयोजन को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।